Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में JPSC परीक्षा रद्द करने की मांग तेज: अनशन पर बैठे राहुल क्रांति की बिगड़ी तबीयत, NDA विधायक... मध्य प्रदेश के 75 हजार शिक्षकों के प्रमोशन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, TET समकक्ष मान्यता हेत... भोपाल: बारिश से मिट्टी बहने पर नाले तक पहुँचा नवजात का शव, खजूरी सड़क पुलिस ने किया खुलासा रतलाम के सिंदुरकिया हत्याकांड का सनसनीखेज पर्दाफाश: 6 महीने पुरानी रंजिश में दोस्त ने चाकू से किए 14... ग्वालियर में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा विवाद! कार टकराने के बाद दो पक्षों में चले लाठी-सरिए, एक दर... आवारा कुत्तों और डॉग बाइट पर MP हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट, 14 अगस्त को अगली सुनव... 12 अगस्त को सूर्यग्रहण पर छाया संशय! ज्योतिष आचार्य ने बताया— क्या हरियाली अमावस्या की पूजा-पाठ पर ल... छिंदवाड़ा से CM मोहन यादव करेंगे 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026' का आगाज़, जनवरी 2027 तक लगेंगे... मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश: FSL की 20% DNA रिपोर्ट्स की होगी रैंडम जांच, कट-पेस्ट की सफाई... भारतीय वायु सेना में स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, FCL कोर्स पूरा करने वाली पहली महिल...

जंगली सूअर के 5 शिकारी गिरफ्तार, वन विभाग की टीम ने मांस पकाते दबोचे

38

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के लखनादौन वन अमले ने रात्रि के समय सूअर का शिकार कर मांस पकाते हुए 5 लोगों को पकड़ा है। जिन पर वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार रात करीब 11 बजे वन विभाग लखनादौन की टीम ने आदेगाव के ढाना ग्राम मे दबिश दी जहां एक घर पर जंगली सुअर का मांस पकाते हुए कुछ लोगों को पकडा है। तलाशी के दौरान घनश्याम नामक व्यक्ति के घर मे दो भरमार बंदूक के साथ कुल्हाड़ी, शिकार के फंदे के लिए उपयोग में लाया गया। जीआई तार और कुछ अन्य सामग्री जप्त किया गया है। वन विभाग ने 5 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में लखनादौन रेन्जर उत्तम मिश्रा, आदेगाव के डिप्टी रेन्जर पदम, नाकेदार गुर्देकर सहित अन्य वनकर्मी शामिल रहे।

वन विभाग के एसडीओ गोपाल सिंह ने आज दोपहर 12 बजे जानकारी देते हुए बताया कि रात्रि में सूचना मिली थी। कुछ लोगों ने जंगली सूअर का शिकार किया है और उसका मांस पका रहे हैं। जिसके बाद ढाना ग्राम में दबिश दी गई और एक व्यक्ति के घर से सूअर का पका हुआ मांस व शिकार में उपयोग लाए गई सामग्री बरामद की गई है। 5 लोगों पर प्रकरण बनाया गया है। पकड़े गए आरोपियों में अनारी बल्द घनश्याम परधान उम्र 38 वर्ष ग्राम ढाना, राजकुमार बल्द धनीराम यादव उम्र 36 वर्ष ग्राम ग्राम ढाना, विजय बल्द पतिराम गौड उम्र 45 वर्ष ग्राम औडोरा, शेवसिंग बल्द वीरन गौड उम्र 70 वर्ष ग्राम ढाना, रामलाल बल्द समलसी परधान उम्र 40 वर्ष ग्राम ढाना थाना आदेगांव के नाम शामिल हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.