चंडीगढ़: मौसम विभाग के अनुसार, 4 अक्टूबर से उत्तर भारत में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जो चंडीगढ़ और आसपास का मौसम बदल सकता है।
पश्चिमी विक्षोभ के चलते 5 से 7 अक्टूबर तक चंडीगढ़ सहित उत्तर भारत में तेज़ बारिश, गरज-चमक, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि 4 अक्टूबर को कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन 5 से मौसम अधिक सक्रिय रहेगा। 5 और 7 अक्टूबर को चंडीगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि 6 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने किसानों के लिए भी एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने कहा है कि जो फसलें कट चुकी है, उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखें। साथ ही सिंचाई, उर्वरक और कीटनाशकों का प्रयोग कुछ दिनों के लिए रोक दें।
भारी बारिश के चलते जलभराव की स्थिति बन सकती है, इसलिए किसानों और आम लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने लोगों को एक सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है। हालांकि मौसमी वर्षा अब तक सामान्य से 52 प्रतिशत कमी है, लेकिन आने वाले दिनों में तेज बारिश की संभावना और तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.