Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
तेलंगाना के संगारेड्डी में ठगी का अनोखा मामला, परिवार के दोष दूर करने के नाम पर सोने के गहने और नकदी... उन्नाव में महिला ने दामाद के साथ भागने से पहले की बड़ी हेराफेरी, कोठरी में जमीन खोदकर ले उड़ी सोना-च... उडुपी के ऐतिहासिक बालेकुद्रु मठ की मूर्तियां चोरी, स्वामी और कर्मचारियों पर FIR दर्ज— ताला लगाकर फरा... बिहार के समस्तीपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, 3 महीने पहले हुई शादी वाले युवक को सिर में मारी 3 ... अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस और कैबिनेट रूम को घोषित किया... आज है धनतेरस, शाम के इस शुभ मुहूर्त में करें भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी की पूजा— घर आएगी बरकत ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की रोमांटिक एंट्री ने लूटी महफिल, रेड कारपेट पर दिखा रॉयल अंदाज पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार में इमारत गिरने के मामले में 3 ठेकेदार गिरफ्तार, सीएम रेखा गुप्ता ने द... न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, स्टार बल्लेबाज डेवन कॉनवे चोट के चलते भारत के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर अमेरिकी शेयर बाजार वॉल स्ट्रीट में आया भारी भूचाल, न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में बिकवाली के तूफान से ...

इंस्टाग्राम पर इश्क, मुंबई से श्योपुर मिलने गई… बस स्टैंड पर किया इंतजार, नहीं मिला प्रेमी; पुलिस ने पहुंचाया घर

32

मुंबई की 18 साल की युवती अपने मामा की लड़की शादी में एमपी के श्योपुर जिले के एक युवक से मिली. दोनों के बीच बातचीत हुई. फिर इंस्टाग्राम पर युवती की दोस्ती उस युवक से हुई. इंस्टाग्राम पर ही युवती का इश्क परवान चढ़ा. युवती युवक के इश्क में इस कदर दीवानी हुई कि वो मुंबई में अपना घर छोड़कर 1100 किलोमीटर श्योपुर पहुंच गई.

हालांकि, युवती ने सपनों का जो महल बनाया था वो श्योपुर पहुंंचते ही ताश की पत्तों की तरह ढह गया. युवती ने श्योपुर बस स्टैंड पर कई घंटों तक युवक का इंंतजार किया. उसे कॉल किया, लेकिन कॉल नहीं लगा. फिर जब फोन लगा तो युवक युवती से मिलने नहीं पहुंचा. इसके बाद बस स्टैंड के पास दुकानदार ने युवती की सहायता की और इसकी जानकारी पुलिस को दी.

बस स्टैंड युवती को थाने लाई पुलिस

इसके बाद कोतवाली पुलिस बस स्टैंड पहुंची और युवती को अपने साथ थाने लेकर चली गई. थाने में युवती के परिजनों से संपर्क किया गया. इसके बाद युवती के परिजन श्योपुर पहुंचे और फिर पुलिस ने युवती को उसके परिजनों को सौंप दिया, जो उसको लेकर चले गए. थाने में युवती ने पुलिस को बताया कि वो मामा की लड़की शादी में श्योपुर के बलवानी गांव के लड़के से मिली थी.

मुंबई से ट्रेन में श्योपुर तक लबां सफर तय किया

युवती ने बताया कि शादी में बातचीत के बाद दोनों की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई. धीरे-धारे इस दोस्ती ने प्यार का रूप ले लिया. इसके बाद उसने घरवालों को बिना कुछ बताए मुंबई से ट्रेन में श्योपुर तक लबां सफर तय किया. फोन भी अपने साथ नहीं लाई, ताकि उसकी लोकेशन का पता न लगाया जा सके. बस स्टैंड पर प्रेमी का कॉल पहले तो लगा नहीं और जब लगा तो प्रेमी मिलने नहीं आया.

कोतवाली थाना पुलिस ने कहा कि शुरू में डर के मारे युवती ने कहानी बदली, लेकिन फिर उसने मान लिया कि वो अपने प्रेमी से मिलने आई थी. युवती के परिवार वाले श्योपुर पहुंचे और युवती को परिजनों को सौंप दिया गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.