Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता

जूता फैक्ट्री में लगी आग, बेसमेंट से शुरू हुई फैली पूरी फैक्ट्री में…फायरब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची

31

बहादुरगढ: बहादुरगढ़ के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र पार्ट ए की जूता फैक्ट्री में भीष्ण आग लग गई। सुबह सवेरे आग उस वक्त लगी जब सुबह की शिफ्ट के वर्कर आना शुरू ही हुए थे। उसी दरम्यान फैक्ट्री के अंदर मौजूद वर्कर आग लगने के बाद भागकर बाहर निकले।

आग लगने के कारण तो अभी स्पष्ट नही हुए हैं लेकिन फैक्ट्री में लाखों का तैयार और कच्चा माल जलकर राख हो गया है। आग एमआईई पार्ट टू के प्लाट नम्बर 767 में चल रही ट्रिक फुटवियर इंडस्ट्रीज में लगी। फैक्ट्री के ग्राउन्ड फलोर और बेसमैंट में भीषण आग लगी हुई है। आग से उठ रहा धुंआ और कैमिकल आग बुझाने में परेशानी भी खड़ा कर रहा है। आग की सूचना पर बहादुरगढ़ फायर ब्रिगेड के सभी सैंटरों की फायर गाड़ियां मौके पर पुहंचकर आग बुझाने में जुट गई।

आग की भयावहता को देखते हुए सोनीपत और रोहतक से भी फायर गाड़ियांे को बुलाया गया है। फायर ब्रिगेड के अधिकारी रविन्द्र ने बताया कि आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द की आग पर काबू पा लिया जाएगा। आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नही है । आग बुझाने के बाद जांच कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि आग के कारण माल का नुकसान हुआ है जनहानि कोई नही हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.