Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, हरियाणा रोडवेज में निकली बंपर भर्ती, फटाफट करें आवेदन

17

हरियाणा रोडवेज भिवानी डिपो में विभिन्न आईटीआई ट्रेडों के लिए अप्रेंटिसशिप के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज भिवानी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इच्छुक उम्मीदवार www.apprenticeshipindia.gov.in वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होकर 25 सितंबर 2025 तक चलेगी। इसके बाद आवेदकों को अपना आवेदन प्रिंट आउट लेकर सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित 26 सितंबर 2025 को महाप्रबंधक कार्यालय, भिवानी में जमा करना होगा। दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 29 सितंबर को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के अंतर्गत कुल 40 पदों पर अप्रेंटिस लिए जाएंगे, जिनमें मैकेनिक मोटर वाहन, डीजल मैकेनिक, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, पेंटर, टर्नर आदि ट्रेड शामिल हैं।

इन पदों पर आवेदन करने के लिए संबंधित ट्रेड में ITI पास होना अनिवार्य है। भर्ती प्रक्रिया में कोई भी आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन दस्तावेज सत्यापन और मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 14 वर्ष निर्धारित की गई है।

रिक्त पदों में शामिल ट्रेड

फिटर (12), इलेक्ट्रीशियन (9), मैकेनिक मोटर वाहन (5), डीज़ल मैकेनिक (5), वेल्डर (3), शीट मेटल वर्कर (2), कारपेंटर (2), पेंटर (1), टर्नर (1)

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.