Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

रिस्तेदार ने नहाते समय युवती किया दुष्कर्म, मूक बधिर पीड़िता ने इशारों में बताई घटना

47

इंदौर: मूक बधिर एवं आटिज्म पीड़ित युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पलासिया पुलिस रिश्तेदार के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। युवकी ने महिला अफसर को इशारों में पूरी घटना बताई और काउंसलर की मदद से बयान दर्ज करवाए है।

घर में एक साथ था परिवार

पुलिस के मुताबिक18 वर्षीय पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि नानी के निधन होने पर मां के घर रुकी थी।रिश्तेदार भी उनके साथ में रह रहा था। 3 अक्टूबर को पूरा परिवार एक साथ हाल में बैठा हुआ था। उसी वक्त पीड़िता ने आरोपित की मां को बताया कि उनका बेटा गलत हरकतें कर रहा था। पास में बैठी पीड़िता की मां घबरा गई और उसने बेटी से पूरी बात पूछी।

नहाते समय दुष्कर्म

पीड़िता ने बताया पिछले पांच माह से आरोपित उसे परेशान कर रहा था। छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करता आ रहा है। 2 अक्टूबर को उसने नहाते समय दुष्कर्म भी किया है। युवती की मां ने काउंसलर को पूरी घटना बताई और थाने ले गई। सांकेतिक भाषा में लड़की ने बयान दिए और आरोपित रिश्तेदार के विरुद्ध एफआइआर दर्ज करवाई।

व्यवसायी के बेटा का आपत्तिजनक वीडियो बनाया

तेजाजी नगर पुलिस ने कंस्ट्रक्शन व्यवसायी के नाबालिग बेटा का आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाले तीन दोस्तों पर केस दर्ज किया है। तीनों आरोपित नाबालिग हैं। टीआई देवेंद्र मरकाम के मुताबिक पीड़ित दसवीं का छात्र है। छात्र और आरोपित मार्च में टर्फ पर खेल रहे थे। आरोपितों ने जबरदस्ती छात्र को निर्वस्त्र किया और वीडियो बना लिया। दो दिन पूर्व छात्रों ने मजाक में वीडियो ग्रुप पर डाल दिया। छात्र के पिता ने पूछा तो पूरा वाकया बताया। शनिवार रात दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। देर रात पुलिस ने मामलें ने तीनों नाबालिगों पर केस दर्ज कर लिया।

बच्चे ने अश्लील हरकत की, एफआइआर दर्ज

कनाड़िया पुलिस ने रविवार को 13 वर्षीय बच्चे के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया। उस पर आठ साल के बच्चे से अश्लील हरकत करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक दोनों बच्चों में विवाद हुआ था। बड़े बच्चा निर्वस्त्र हो गया। इसके बाद स्वजन में विवाद हो गया। रविवार को मामला थाने पहुंचा और बड़े बच्चे के विरुद्ध एफआइआर दर्ज करवा दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.