Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

भारत की पहली सामान्य AC ट्रेन Vande Metro का ट्रायल, कोटा से वाया उज्जैन-इंदौर, रतलाम तक संचालन संभव

91

उज्जैन। कोटा रेल मंडल में नमो भारत रैपिड रेल (वंदे मेट्रो) का ट्रायल हुआ। रेलवे प्रशासन के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह गाड़ी कोटा-नागदा रेलखंड पर महिदपुर रोड और शामगढ़ के बीच अधिकतम 145 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलाई गई। ट्रायल के दौरान ट्रेन के सभी 16 कोचों में यात्रियों के बराबर 24.5 टन वजन रखा गया। ट्रायल के दौरान स्पीड और ब्रेकिंग सिस्टम की विशेष रूप से जांच की गई।

अधिकारियों ने ट्रायल को पूरी तरह सफल बताया। यह ट्रायल 15 दिन चलेगा। रविवार को ट्रेन में और जरूरी उपकरण लगाए गए। ट्रायल के दौरान ट्रेन को अधिकतम 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाए जाने की जानकारी रेलवे अधिकारियों ने दी है।

वंदे भारत ट्रेन में सभी कोच सामान्य श्रेणी के हैं। यह भारत की पहली सामान्य वातानुकूलित ट्रेन है। यह ट्रायल लखनऊ स्थित अनुसंधान अभिकल्प मानक संगठन द्वारा किया गया। क्षेत्र के लोगों को उम्मीद है, इस ट्रेन के ट्रायल के उपरांत कोटा से इंदौर-उज्जैन होकर तथा कोटा से रतलाम के बीच वंदे मेट्रो का परिचालन प्रारंभ कर सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.