Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की इंदौर की तारीफ, बोले- एक ही दिन में 2 लाख से ज्यादा पौधे लगाकर बनाया रिकॉर्ड

51

इंदौर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात में इंदौर में हुए पौधारोपण की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि देश में स्वच्छता को लेकर मशहूर इंदौर शहर ने अब एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शहर में एक ही दिन में 2 लाख से ज्यादा पौधे लगाकर रिकॉर्ड बनाया गया है।

इंदौर में 14 जुलाई को बना था रिकॉर्ड

इंदौर शहर में रेवती रेंज की पहाड़‍ियों में 14 जुलाई एक साथ लाखों पौधे रोपकर बड़ा रिकॉर्ड बनाया। सुबह 6 बजे से शुरू हुआ मां के नाम पर एक पौधा रोपने का कार्यक्रम शाम 6 बजे तक चला। शहरवासियों ने 12 घंटे में 11 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य रखा था। साढ़े नौ घंटे में ही यह पौधे रोप दिए गए।

इसके पहले देश में एक ही दिन में 9.26 लाख पौधे रोपने का रिकॉर्ड असम के नाम पर था। इंदौर ने यह रिकार्ड तोड़कर गिनीज बुक ऑ‍फ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा लिया। कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सीएम मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर सहित कई जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए थे।

इंदौर शहर देश का सबसे स्वच्छ शहर होने के साथ, मेट्रो सिटी, शिक्षा का हब पहले से ही है। एक साथ 2 लाख से ज्यादा पौधारोपण के बाद अब यह ग्रीन सिटी बनने की राह पर है। शहर के रेवती रेंज पहाड़ी में गड्ढे खोदकर पौधारोपण के लिए पहले से तैयारी की गई थी। इसके बाद सुबह से यह शुरू हुआ और शाम तक चलता रहा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.