कोरिया: कोरबा लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद ज्योत्सना महंत शनिवार को कोरिया के रामानुज प्रताप सिंहदेव महाविद्यालय पहुंचीं. कोरबा सांसद महंत ने कॉलेज के छात्रों से उनकी समस्याएं सुनी. सांसद ने महाविद्यालय परिसर में पुलिस अधीक्षक के दफ्तर निर्माण को लेकर भी छात्रों से बातचीत की. इस मौके पर छात्रों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की. सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार ही जो भी उचित होगा वो निर्णय लिया जाएगा.
छात्रों ने की नारेबाजी: रामानुज प्रताप सिंहदेव महाविद्यालय के छात्रों ने महाविद्यालय परिसर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय भवन निर्माण का विरोध किया. उनका कहना है कि यह निर्माण उनके अध्ययन और महाविद्यालय के वातावरण को प्रभावित करेगा. कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा कि वो शासन के साथ मिलकर इस समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करेंगी. ज्योत्सना महंत ने कहा कि छात्रों ने अपनी शिकायतों के बारे में बताया है. इस संबंध में वो जिला प्रशासन से मिलकर बात करेंगी. जो भी उचित होगा वो काम किया जाएगा.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.