Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

इंदौर के गैंगस्टर सलमान लाला के समर्थन में बॉलीवुड एक्टर की पोस्ट, रीलबाजों पर पुलिस की निगाह

28

इंदौर : इंदौर और आसपास गुंडागर्दी कर दहशत फैलाने वाले गैंगस्टर सलमान लाला की मौत को लेकर कई लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं. सलमान लाला के जनाजे के दौरान भी समर्थकों ने पुलिस पर सवाल खड़े किए थे. अब बॉलीवुड के एक एक्टर ने भी सलमान लाला की मौत का मामला संदिग्ध बताया है. वहीं, सलमान लाला को लेकर भ्रांतियां फैलाने वालों पर पुलिस नजर रखे हुए है.

सीहोर में तालाब में डूबने से मौत

गौरतलब है कि कई आपराधिक मामलों में वाछित इंदौर के कुख्यात गुंडे सलमान लाला की पिछले दिनों सीहोर स्थित तालाब में डूबने से मौत हो गई थी. इसके बाद सलमान के समर्थकों द्वारा अलग-अलग तरह की सोशल मीडिया पर रील वायरल की जा रही हैं. सलमान लाला के परिजनों ने भी पुलिस पर एनकाउंटर करने का आरोप लगाया था. इसके अलावा कई और लोग सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक रील बनाकर डाल रहे हैं.

बॉलीवुड एक्टर की आपत्तिजनक पोस्ट

सलमान लाला की मौत पर सवाल खड़े करते हुए बॉलीवुड में काम करने वाले व बिग बॉस में भाग एक्टर ने भी रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है. इसमें लिखा है “सलमान लाला तालाब में डूबकर मर गया, ऐसा बताया गया लेकिन मुझे लगता है कि वह बहुत बड़ा तैराक था. वह समंदर में तैर सकता था. वह ऐसे डूबकर नहीं मर सकता. वह गैंगस्टर था ठीक है, मैं उसे जानता तो नहीं हूं लेकिन उसकी मौत पर उठ रहे सवाल जायज हैं.”

इंदौर पुलिस ने रीलबाजों को दी नसीहत

बॉलीवुड एक्टर द्वारा पोस्ट की गई रील को इंदौर क्राइम ब्रांच ने गंभीरता से लिया है. इस मामले में एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया का कहना है “सायबर सेल की टीम ऐसे लोगों पर लगातार नजर बनाकर रखे है. जो लोग भी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्टर कर रहे हैं, उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा. जांच करने के बाद कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.”

क्या है पूरा मामला, कैसे हुई मौत

गौरतलब है कि सलमान लाला इंदौर का नामी गुंडा था. वह एमडी ड्रग के केस में फरार चल रहा था. क्राइम ब्रांच उसे गिरफ्तार करने के लिए घूम रही थी. पुलिस को पता चला कि वह जेल से जमानत पर छूटकर अपने भाई को लेने एक वाहन से सागर पहुंचा है. वहीं, इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम जेल से ही उसके पीछा कर रही थी. कुछ दिन पहले पहले भोपाल-इंदौर हाईवे पर सीहोर के पास पुलिस ने उसे घेर लिया. पुलिस से बचने के लिए सलमान ने तालाब में छलांग लगा दी. पुलिस उसे तलाशती रही लेकिन उसका सुराग नहीं मिला. 31 अगस्त को दोपहर उसका शव तालाब में पानी के ऊपर आ गया.

सलमान के खिलाफ कई गंभीर केस दर्ज थे

सलमान लाला ने कम उम्र से गुंडागर्दी शुरू कर दी थी. उज्जैन के गैंगस्टर दुर्लभ कश्यप की तरह ही उसने भी सोशल मीडिया के सहारे अपना नेटवर्क तैयार किया. सोशल मीडिया पर उसकी खासी फॉलोइंग थी. कई फर्जी आईडी भी वह चला रहा था. इंदौर पुलिस के मुताबिक सलमान लाला पर अब तक लगभग 32 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे. इनमें हत्या, लूट, रंगदारी जैसे केस शामिल हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.