Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

Punjab में अभी नहीं टला बाढ़ का खतरा, सेना को ALERT रहने के आदेश

30

मानसा : मानसा जिले के शहर सरदूलगढ़ से गुजरने वाले घग्गर दरिया का जलस्तर रविवार को 23 फुट से घटकर 22 फुट पर आ गया। हालांकि इस पर लोगों ने भगवान का शुक्र अदा किया, लेकिन बाढ़ का खतरा अब भी बना हुआ है। इसी कारण लोग लगातार बांधों को मजबूत करने में जुटे हैं और रात-दिन ठीकरी पहरे जारी हैं।

रुक-रुककर हो रही बारिश ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। हालांकि आने वाले दिनों में घग्गर से बड़े नुकसान की संभावना कम बताई जा रही है। शनिवार को हरियाणा के गांव पनिहारी में 5 फुट की दरार पड़ने से करीब 5 हजार एकड़ फसल जलमग्न हो गई थी, जिससे पानी का स्तर घटकर 22 फुट रह गया।

रविवार को खनौरी, चांदपुरा सायफन और सरदूलगढ़ में घग्गर का पानी शांत बहता रहा। इधर, डिप्टी कमिश्नर नवजोत कौर ने सेना को चौकसी बरतने के आदेश दिए हैं। सेना ने भी घग्गर किनारों पर मोर्चा संभाल रखा है, जबकि स्थानीय लोग लगातार पहरेदारी कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.