Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दि... दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो... सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को ख... देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IM... इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बन... द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ...

MP में भयावह वारदात: सरपंच को कार से घसीटा, दर्दनाक मौत, BJP विधायक के करीबी बताए जा रहे दो गिरफ्तार

43

सागर। जिले के बीना में सरपंच की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुरुवार शाम देवल पंचायत के सरपंच लाखन सिंह यादव की कार से टक्कर मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह वारदात बीना-भानगढ़ थाना क्षेत्र के भानगढ़ रोड पर हुई। जानकारी के मुताबिक, सरपंच लाखन सिंह बाइक से गांव लौट रहे थे। तभी कार में सवार आरोपी सुरेंद्र यादव और शोवरन यादव ने पीछे से उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर लगते ही सरपंच सड़क पर गिर पड़े और कार उन्हें घसीटते हुए ले गई, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की शिकायत फरियादी प्रमोद यादव ने दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तारी कर ली है। सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तार दोनों आरोपी बीजेपी से जुड़े हुए हैं और बीना की विधायक निर्मला सप्रे के करीबी माने जाते हैं।

चर्चा यह भी है कि देवल पंचायत में गौशाला के लिए जमीन स्वीकृत हुई थी, उसी कब्जे को लेकर सरपंच और आरोपियों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। कहा जा रहा है कि इस स्वीकृति में विधायक की भूमिका रही थी, इसी वजह से अब उन पर भी सवाल उठ रहे हैं।फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। हालांकि, अधिकारी अभी इस विवाद पर खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.