Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ... Vaishali Crime News: वैशाली के लालगंज में लाइन होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 20 राउंड गोलियां चलने से एक ...

जबड़ा टूटा तो पैर की हड्डी से नया जबड़ा बनाया, लगा दिए 13 दांत, भोपाल एम्स के डॉक्टरों का कमाल

25

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एम्स में डॉक्टरों ने कमाल कर दिया। एम्स के डेंटल विभाग की टीम ने एक 24 वर्षीय युवती का टूटा जबड़ा दोबारा बनाकर उसमें 13 दांत लगाए और उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी। खास बात यह रही कि नया जबड़ा युवती की खुद की हड्डी से तैयार किया गया। भारत में इस तरह की सर्जरी पहली बार की गई है।

युवती को थी खाने और बोलने में परेशानी
युवती को तीन साल से जबड़े की गंभीर समस्या थी। ओर्थोग्नैथिक ट्यूमर के कारण उसका बायां जबड़ा पूरी तरह खराब हो गया था। स्थिति इतनी गंभीर थी कि अगर समय पर इलाज नहीं होता तो जान का खतरा भी हो सकता था। युवती को खाने-पीने और बातचीत करने में काफी दिक्कत हो रही थी।

8 घंटे चली सर्जरी
डॉक्टरों ने सर्जरी टीम बनाई जिसमें डॉ. बाबुलाल, डॉ. जोसेफ, डॉ. सुमित, डॉ. संजय, डॉ. प्रकाश और डॉ. दीपक शामिल थे। करीब 8 घंटे चली इस सर्जरी में डॉक्टरों ने युवती के जबड़े से ट्यूमर निकालकर बायीं जांघ की हड्डी और मांसपेशियों से नया जबड़ा तैयार किया।

तीन चरणों में हुआ इलाज

  • पहला चरण: ट्यूमरग्रस्त जबड़ा पूरी तरह निकाल दिया गया। साथ ही 13 दांत भी हटाने पड़े।
  • दूसरा चरण: युवती की जांघ की हड्डी से नया जबड़ा बनाया गया और उसे डेंटल इम्प्लांट की मदद से फिट किया गया। यह प्रक्रिया कंप्यूटर सर्जिकल गाइड से की गई।
  • तीसरा चरण: लगभग छह महीने बाद नया जबड़ा पूरी तरह फिट हो जाने पर उसमें 13 दांत लगाए गए।

फिर लौटा आत्मविश्वास
सर्जरी से पहले युवती सदमे में रहती थी और लोगों से मिलने से कतराती थी। लेकिन अब वह आत्मविश्वास से बात कर रही है और सामान्य जीवन जी रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.