Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर में भव्य कलश यात्रा में की वर्चुअल सहभागिता, भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे में बिछेगी चौथी रेल लाइन, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे को मिली बड़ी मंजू... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह...

पश्चिम बंगाल: बम धमाके में जख्मी लड़की की मौत… CM ममता बनर्जी ने जताया दुख

29

पश्चिम बंगाल के कालीगंज विधानसभा क्षेत्र में एक देसी बम के फटने से घायल लड़की की मौत हो गई है. मृतक की उम्र 13 साल की थी. सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने निधन पर दुख प्रकट किया है और मृतक के परिवार के प्रति संवेदना जाहिर की है. वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है कि बम किसने रखा था

सीएम ममता ने सोसल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा ‘मैं कृष्णानगर पुलिस जिले के बारोचंदगर में हुए विस्फोट में एक युवती की मौत से स्तब्ध और बहुत दुखी हू. दुख की इस घड़ी में मेरी प्रार्थनाएं और संवेदनाएं परिवार के साथ हैं’. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि पुलिस जल्द से जल्द दोषियों के खिलाफ सख्त और निर्णायक कानूनी कार्रवाई करेगी.

दोषियों को पकड़ने के लिए हो रही छापेमारी

वहीं बंगाल पुलिस ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर लड़की की मौत की जानकारी दी. पुलिस ने पोस्ट में कहा ‘कृष्णानगर पुलिस जिले के कालीगंज थाना क्षेत्र में बम विस्फोट में घायल 13 वर्षीय लड़की की मौत हो गई. हम घटना के पीछे के दोषियों को पकड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. इस बेहद दुर्भाग्यपूर्ण मौत के लिए जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी जोरों पर है’. इसके आगे पुलिस ने मृतक के परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की.

इस बीच चुनाव आयोग ने इस घटना के बारे में डीएम से रिपोर्ट मांगी है. आरोप तृणमूल कांग्रेस पर हैं. जीत के जश्न में बम की क्या जरूरत थी, यह बड़ा सवाल है. वहीं ने टीएमसी पर आरोप लगाया है कि अगर टीएमसी के हाथ में रहा तो आने वाले दिनों में पश्चिम बंगाल की आस्था खत्म हो जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.