Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
उन्नाव में महिला ने दामाद के साथ भागने से पहले की बड़ी हेराफेरी, कोठरी में जमीन खोदकर ले उड़ी सोना-च... उडुपी के ऐतिहासिक बालेकुद्रु मठ की मूर्तियां चोरी, स्वामी और कर्मचारियों पर FIR दर्ज— ताला लगाकर फरा... बिहार के समस्तीपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, 3 महीने पहले हुई शादी वाले युवक को सिर में मारी 3 ... अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस और कैबिनेट रूम को घोषित किया... आज है धनतेरस, शाम के इस शुभ मुहूर्त में करें भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी की पूजा— घर आएगी बरकत ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की रोमांटिक एंट्री ने लूटी महफिल, रेड कारपेट पर दिखा रॉयल अंदाज पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार में इमारत गिरने के मामले में 3 ठेकेदार गिरफ्तार, सीएम रेखा गुप्ता ने द... न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, स्टार बल्लेबाज डेवन कॉनवे चोट के चलते भारत के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर अमेरिकी शेयर बाजार वॉल स्ट्रीट में आया भारी भूचाल, न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में बिकवाली के तूफान से ... एशियाई पैरा खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद...

पंजाब में बाढ़ का कहर, इन इलाकों में लोगों को हेलीकॉप्टर से किया जा रहा रैस्क्यू

58

गुरदासपुर/पठानकोट : पंजाब में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ की स्थिति विकराल रूप धारण करती जा रही है। खासकर गुरदासपुर और पठानकोट जिलों में हालात बेहद चिंताजनक हो गए हैं। नदियों और नालों के उफान पर आने से कई गांव पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं और कई इलाकों का संपर्क बाहरी दुनिया से टूट चुका है। ऐसे में राहत और बचाव कार्य के लिए भारतीय सेना और एस.डी.आर.एफ. की टीमों को मैदान में उतार दिया गया है।

हेलीकॉप्टर से लोगों का रेस्क्यू

प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, बाढ़ के पानी में पूरी तरह घिरे गांवों में लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है। सेना के जवान और एस.डी.आर.एफ. की टीम लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा रहे हैं। कई जगह पानी का स्तर इतना बढ़ गया है कि नावें भी काम नहीं आ रही हैं, ऐसे में हेलीकॉप्टर ही एकमात्र सहारा बन रहे हैं।

मकौड़ा पत्तन और आसपास के गांवों का संपर्क टूटा

गुरदासपुर जिले का मकौड़े पत्तन गांव और इसके आसपास के कई इलाकों का जमीनी संपर्क पूरी तरह से टूट चुका है। ग्रामीण घरों की छतों और ऊँचे स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हैं। लगातार बारिश और बाढ़ के कारण बिजली और संचार सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।

सेना और प्रशासन चौकन्ना

गंभीर हालात को देखते हुए सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। जवान बाढ़ग्रस्त इलाकों में लगातार गश्त कर रहे हैं और राहत सामग्री भी पहुंचाई जा रही है। एस.डी.आर.एफ. की विशेष टीमें नावों और अन्य संसाधनों की मदद से लोगों को सुरक्षित निकाल रही हैं।

लोगों की मुश्किलें बढ़ीं

गांवों में रह रहे लोग खाने-पीने की वस्तुओं और दवाइयों की कमी से जूझ रहे हैं। कई परिवारों के मकान पानी में डूब चुके हैं और मवेशी भी बह गए हैं। बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित निकालने में सबसे ज्यादा कठिनाई हो रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.