Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ...

नोएडा में भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने से टकराई बाइक और कार; 4 दोस्तों की मौत

39

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक सड़क हादसे में चार दोस्त की मौत हो गई. चारों दोस्त एक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी सामने से आ रही वैगनआर कार से उनकी टक्कर हो गई. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान चारों ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने शवों को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है.

नोएडा के ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र के गांव कुलेसरा पुस्ता रोड पर टीवीएस राइडर बाइक और वैगनआर कार में जोरदार टक्कर में चार किशोरों की मौत हो गई. सभी लोग एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे. इस बीच सामने से आ रही वैगनआर कार और बाइक के बीच टक्कर हो गई. टक्कर होते ही बाइक पर सवार चारों किशोर उछलकर दूर रोड़ पर जा गिरे. इस हादसे में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान चारों की मौत हो गई.

पुलिस ने कार ड्राइवर को हिरासत में लिया

मृतकों की पहचान सुमित, लवकुश और उनके दो अन्य दोस्त रिहान और मोनू ठाकुर के तौर पर हुई है. जिनकी उम्र 16 से 18 साल के बीच बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही कार को कब्जे में लेकर आरोपी ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. घटना की सूचना मिलने के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

चार दोस्तों की मौत

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है. सभी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. साथ ही कार ड्राइवर को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है. घरवालों की तहरीर पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.