Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...

गुरुद्वारा साहिब के सेवादार के साथ दर्दनाक हादसा, पता नहीं था यूं खींच ले जाएगी मौ’त

38

तरनतारन : रविवार को गुरुद्वारा बाउली साहिब में तैनात एक सेवादार की गुरुद्वारा बाउली साहिब की इमारत की बिजली सप्लाई शुरू करते समय करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सरवन सिंह (35) पुत्र मेवा सिंह गुरुद्वारा बाउली साहिब में बतौर लाइनमैन तैनात था। बारिश के दौरान सुबह करीब 9 बजे गुरुद्वारा बाउली साहिब की इमारत की बिजली सप्लाई बंद हो गई थी। इसकी मुरम्मत का काम लाइनमैन सरवन सिंह कर रहा था। बिजली सप्लाई शुरू करते समय अचानक करंट लगने से सरवन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

गुरुद्वारा बाउली साहिब के मैनेजर गुरा सिंह मान ने बताया कि सेवादार सरवन सिंह बहुत मेहनती और अपने काम के प्रति पूरी तरह ईमानदार था। एस.जी.पी.सी. मृतक के परिवार को हर तरह की मदद करेगी। मौके पर पहुंचे श्री गोइंदवाल साहिब थाना के इंचार्ज बलराज सिंह ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों को सौंप दिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.