Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश

गीता भवन में होगा नवाह्न पारायण पाठ, छत्रीबाग में होंगे रामदयाल महाराज के प्रवचन

39

इंदौर। शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों द्वारा कई कार्यक्रम 16 अक्टूबर को आयोजित किए जाएंगे। इसमें शक्ति की उपासना के पर्व नवरात्र के अवसर पर विभिन्न आयोजन होंगे।रामचरित मानस का सामूहिक पाठ भी होगा। इसके साथ ही गरबा महोत्सव के आयोजन भी होंगे।

– रामचरित मानस का सामूहिक पाठ रामद्वारा छत्रीबाग में सुबह 7.30 से 9.30 बजे तक किया जाएगा। पाठ नवरात्र में प्रतिदिन होगा। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के आचार्य, जगदगुरु स्वामी रामदयाल महाराज के प्रवचन भी होंगे।

– एयरपोर्ट रोड स्थित प्राचीन हंसदास मठ पर विभिन्न आयोजन होंगे। आचार्यों के निर्देशन में हंसदास संस्कृत विद्यापीठ के वेदपाठी बटुकों द्वारा सुबह 8 बजे मां अन्नपूर्णा, मां गायत्री एवं मां सरस्वती के समक्ष नवरात्र में संपुटित दुर्गा सप्तशती के पाठ भी होंगे।

– मनोरमागंज स्थित गीता भवन पर सुबह 11 बजे श्रीराम दरबार मंदिर में नवाह्न पारायण पाठ किया जाएगा। गीता भवन परिसर स्थित अन्नपूर्णा मंदिर में भी दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ पूजन किया जाएगा।

– वैभव नगर दुर्गा माता मंदिर में प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रतिदिन सुबह के सत्र में गायत्री यज्ञ और दुर्गा सप्तशती का पाठ होगा। दोपहर 3 से 6 बजे तक भजन होंगे।

– सार्वजनिक महोत्सव समिति जयरामपुर कालोनी में मां गढ़ कालिका मंदिर उज्जैन की प्रतिकृति बनाई गई। प्रतिदिन शाम 7 बजे से दुर्गा सप्तशती का पाठ, हवन -पूजन और आरती होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.