Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कुर्ला लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हुई, GSI की 8 साल पुरानी चेतावनी आई सामने अंबाला कैंट NH-44 पर भारी बवाल: प्रदर्शनकारियों के पथराव में DSP समेत 7 पुलिसकर्मी घायल, लाठीचार्ज औ... उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, THDC की निर्माणाधीन टनल में घुसा पानी और मलबा; 7 मजदूरों की मौत देशभर में मानसून का कहर: 12 राज्यों में बाढ़-बारिश का संकट, यूपी के 28 जिलों और राजस्थान में भारी बा... स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर में भव्य कलश यात्रा में की वर्चुअल सहभागिता, भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे में बिछेगी चौथी रेल लाइन, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे को मिली बड़ी मंजू... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ...

पंजाब सरकार इन्हें हर महीने देगी 2000 रुपए! जिला परिषदों और ब्लॉक समितियों को जारी हुए यह निर्देश

29

भोगपुर : पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब भर में कुछ महीने पहले सम्पन्न हुई। पंचायत चुनावों के बाद नए चुने गए सरपंचों को अब 1200 रुपए की बजाय प्रति माह 2000 रुपए मान भत्ता देने की घोषणा की थी और अब पंजाब सरकार द्वारा सरपंचों को नया मान भत्ता जल्द जारी करने की तैयारी की जा रही है।  इस संबंध में ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग पंजाब की ओर से पंजाब के सभी उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद और कार्य साधक अधिकारी पंचायत समितियों को 18 अगस्त 2025 को एक पत्र जारी किया गया है, जिसमें लिखा गया है कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा 24 अप्रैल 2025 को हुई बैठक में घोषणा की गई थी कि नए चुने गए सरपंचों को मिलने वाला मान भत्ता 1200 से बढ़ाकर 2000 रुपए किया जाता है।

इस संबंध में केस तैयार करके अधिसूचना जारी करने के लिए ई-ऑफिस के माध्यम से वित्त विभाग पंजाब को भेजी गई थी, जिस पर उन्होंने निम्नलिखित निरीक्षण किया है कि जिन ब्लॉक समितियों, जिला परिषदों के अधीन ग्राम पंचायतों की अपनी स्रोतों से आय नहीं है, क्या उनके पास अपनी स्रोतों से आय ग्राम पंचायत को भत्ता देने के लिए उपलब्ध है या नहीं। इस संबंध में स्थिति स्पष्ट की जाए और साथ ही संबंधित ग्राम पंचायतों जिनकी अपनी स्रोतों से आय नहीं है, उनकी पुष्टि संबंधित ब्लॉक समितियों द्वारा अपने-अपने मुख्यालय से कराकर भेजी जाए।

इस पत्र के साथ एक प्रपत्र भी जारी किया गया है, जिसमें पंचायत समितियों द्वारा जानकारी भेजी जाएगी कि उनके ब्लॉक में कितनी ऐसी ग्राम पंचायतें हैं जिनकी अपनी स्रोतों से आय नहीं है, पंचायत समिति की अपनी स्रोतों से क्या आय है, तथा पंचायत समिति अपनी स्रोतों से कितनी ग्राम पंचायतों को मान भत्ता दे सकती है। इसी प्रकार की जानकारी पंजाब की सभी जिला परिषदों से भी मांगी गई है। आशा की जा रही है कि पंजाब सरकार द्वारा जल्द ही नए बने सरपंचों को प्रति माह 2000 रुपए मान भत्ता जारी किया जा सकेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.