Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का संदिग्ध शव मिला: TMC ऑफिस में फंदे से लटके मिले, ... दिल्ली में महिलाओं को बड़ी राहत: DTC पिंक सहेली कार्ड बनवाने की अंतिम तारीख 15 दिन बढ़ी, 1 सितंबर से... एटा के करोड़पति रहे बुजुर्ग की लावारिस मौत: परिवार ने शव लेने से किया इनकार, 'रक्तदाता समूह' ने किया... झारखंड में बड़ा रेल हादसा टला: सिल्ली-बोकारो रेलखंड पर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की बोगी बेपटरी, सभी... दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की चाकू घोंपकर दिनदहाड़े हत्या: आरोपी फरार, सीसीटीवी खंगाल रह... भोपाल में हाई-वोल्टेज पारिवारिक ड्रामा: नाइट शिफ्ट पर निकले पति ने मोमोज के ठेले पर देखा पत्नी का सच कर्नाटक के कोलार में 50 करोड़ की महाठगी का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड दंपति समेत 4 गिरफ्तार क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर

12 दिन से लापता अर्चना लड़के के साथ नेपाल घूम रही थी, घनचक्कर बनी रही पुलिस, कैसे लोकेशन का पता चला?

37

मध्य प्रदेश की अर्चना तिवारी 12 फिन से लापता थी. अर्चना इंदौर में सिविल जज की तैयारी कर रही थी और रक्षा बंधन के मौके पर अपने घर कटनी जाने के लिए 7 अगस्त 2025 को इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस में सवार हुई थी. लेकिन वह अचानक रास्ते में गायब हो गई. काफ़ी तफ्तीश के बाद वो नेपाल बॉर्डर से अब पुलिस को मिली है. फिलहाल उसे भोपाल में लाया जा चुका है. पुलिस उससे पूछताछ में जुटी हुई है.

7-8 अगस्त की रात अर्चना भोपाल रेलवे स्टेशन के आसपास देखी गई थी. इसके बाद वह अचानक गायब हो गई. जब ट्रेन कटनी पहुंची तो उसकी सीट पर उसका बैग और कुछ जरूरी सामान मिला, लेकिन अर्चना का कोई सुराग नहीं था. परिजनों ने जीआरपी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने इस केस को गंभीरता से लेते हुए बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया. सूत्रों के मुताबिक, अर्चना काठमांडू घूमने गई थी. उसके साथ इंदौर का एक लड़का भी था.

पूरी टाइमलाइन समझिए –

  • 7 अगस्त 2025: इंदौर में सिविल जज परीक्षा की तैयारी कर रही 22 साल की अर्चना तिवारी रक्षाबंधन के लिए अपने घर कटनी जाने के लिए इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुई.
  • 7-8 अगस्त की रात: भोपाल रेलवे स्टेशन के पास से अर्चना रहस्यमय तरीके से लापता हो गई. आखिरी बार उसे भोपाल स्टेशन के आसपास देखा गया था.
  • लापता होने के बाद: ट्रेन जब कटनी पहुंची तो उसका बैग उसकी सीट पर मिला, लेकिन अर्चना नहीं थी. उसके परिवार ने जीआरपी (गवर्नमेंट रेलवे पुलिस) में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.
  • पुलिस की जांच: पुलिस ने उसकी तलाश के लिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया, जिसमें नर्मदा नदी के किनारे और जंगलों में भी खोज की गई. सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई और पता चला कि उसका ट्रेन टिकट ग्वालियर के एक कांस्टेबल ने बुक किया था.
  • 19 अगस्त 2025: 12 दिन बाद, अर्चना ने अपनी मां को फोन करके बताया कि वह सुरक्षित है. पुलिस ने कॉल की लोकेशन को ट्रैक किया और उसकी तलाश शुरू की.
  • 19-20 अगस्त 2025: पुलिस ने अर्चना को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में नेपाल सीमा के पास से बरामद किया. पुलिस उसे भोपाल वापस लेकर आ रही है, ताकि आगे की पूछताछ की जा सके और उसके लापता होने के पीछे की वजहों का पता लगाया जा सके.

अब जबकि अर्चना को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है, पुलिस पूरे मामले की परतें खोलने के लिए तैयार है. 12 दिन तक रहस्यमय तरीके से गायब रहने वाली अर्चना तिवारी खुद ही पूरी घटना की मास्टरमाइंड थी. वह क्यों गायब हुई थी, पुलिस इसका पता लगा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.