Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्ता... सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भ... बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट धनबाद में फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र बनाने वाले प्रज्ञा केंद्र पर प्रशासनिक छापा, सेंटर सील और आईडी रद... रांची में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर डीसी मंजूनाथ भजन्त्री की सख्ती, दो अफसरों को शोकॉज

मध्यप्रदेश में बनेगी BJP की सरकार? केंद्रीय मंत्री ने किया बड़ा दावा

77

भोपाल। जैसे-जैसे चुनाव की घड़ी नजदीक आती है, वैसे-वैसे नेताओं और सियासी दलों की सक्रियता भी बढ़ जाती है। मध्यप्रदेश में भी विधानसभा चुनाव में सरगर्मी बढ़ रही है। नेता और सियासी दल जनता के दरबार में अपनी उपलब्धियां बताने और विरोध पक्ष की खामियां गिनाने में लगे हुए हैं। बीजेपी अपनी जन आशीर्वाद यात्रा के बल पर जनता के बीच जाकर बीजेपी के कार्यों का बखान कर रहे है।

 भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल अपनी सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। तो वहीं अब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि कल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ग्वालियर से यात्रा (जन आशीर्वाद यात्रा) को हरी झंडी दिखाई थी। हमारी यात्रा के इंतजार में उमड़ी भीड़ इस बात का प्रमाण है कि भाजपा सरकार हर वर्ग, व्यक्ति के विकास के लिए समर्पित है और इसी कारण आज मध्य प्रदेश बीमारू राज्य नहीं है। मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले चुनाव में बीजेपी राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.