Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...

दिल्ली में थार वाले ने बाइक को मारी टक्कर, शख्स की मौके पर ही मौत

62

दिल्ली में शनिवार को एक सड़क हादसा हो गया. मोती नगर में एक थार की बाइक से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी खतरनाक थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई. थार मालिक की पहचान अमरिंदर सिंह सोढ़ी के रूप में हुई है, जो हादसे के बाद मौके से फरार हो गया. वहीं मृतक की पहचान 40 साल बेचू लाल के रूप में हुई है, जो दिल्ली के प्रेम नगर का रहने वाला था.

वहीं आरोपी दिल्ली के रमेश नगर का रहने वाला है, जो हादसे के तुंरत बाद मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है. इस घटना में बाइक चकनाचूर हो गई. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के चलते ये हादसा हुआ है.

पांच दिन पहले ही हुई थी एक घटना

तेज रफ्तार अक्सर लोगों की जान के लिए खतरा बनती है. हाल ही में दिल्ली के ही चाणक्यपुरी इलाके में इस तरह की घटना घटी थी. 10 अगस्त को एक तेज रफ्तार थार ने दो लोगों को कुचल दिया था. इनमें से एक की मौत हो गई थी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया था. हादसे के बाद ये थार चालक भी फरार हो गया था. हालांकि, पुलिस ने बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया था.

चाणक्यपुरी में हुई घटना को लेकर बताया गया था कि थार चालक की कार से शराब की कुछ बोतलें भी बरामद हुई थीं और उसने अपने दोस्त से कार चलाने के लिए ली थी. जब उसने कार चलाई तो वह काबू नहीं कर पाया और दो लोगों को रौंद डाला. अब मोती नगर में एक थार सवार ने बाइक को टक्कर मारी, जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.