Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...

जेल में फंदे से लटका मिला गैंगस्टर सलमान त्यागी, पुलिस महकमे में हड़कंप… बेडशीट का फंदा बनाकर दी जान

49

देश की राजधानी दिल्ली की मंडोली जेल से हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है. यहां जेल में बंद गैंगस्टर सलमान त्यागी (Gangster Salman Tyagi Suicide Case) ने आज कथित तौर पर खुदकुशी कर अपनी जान दे दी है. सलमान के शव को सेल में बेडशीट से लिपटा हुआ पाया गया है. सलमान पश्चिमी यूपी का बड़ा गैंगस्टर माना जाता था. वो नीरज बवाना से लॉरेंस बिश्नोई तक के लिए काम कर चुका था.

सलमान मंडोली जेल में मकोका के मामले में बंद था. सलमान त्यागी पर हत्या, जबरन वसूली और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज थे. फिलहाल जेल प्रशासन ने सलमान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. पुलिस के अनुसार, अभी तक जांच में घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. इस बात का पता लगाया जा रहा है कि सलमान त्यागी ने आत्ममहत्या क्यों की?

सलमान के परिजनों को दी गई जानकारी

साथ ही पुलिस ये भी पता लगा रही है कि आत्महत्या के अलावा उसकी मौत की कोई दूसरी वजह तो नहीं है. उसके परिवार वालों को उसके मौत की जानकारी दे दी गई है. सबसे हैरानी की बात तो ये है कि ये जेल बहुत ही हाई सिक्योरिटी है. जेल में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं. इसके बावजूद सलमान त्यागी ने जेल में खुदकुशी कर ली. जो जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार, सलमान ने बेडशीट से फांसी का फंदा बनाया और आत्महत्या की है.

पिछले साल दो व्यापारियों पर चलवाई थी गोली

पुलिस जेल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच में जुटी हुई है. सलमान ने पिछले साल जेल में रहकर ही 50 लाख की फिरौती के लिए वेस्ट दिल्ली के दो व्यापारियों पर गोली चलवाई थी. उसने ऐसा इसलिए कराया था, ताकि उसको लॉरेंस बिश्नोई गैंग में एंट्री मिल सके. बता दें कि गैंगस्टर सलमान त्यागी कभी निरज बवाना गैंग के लिए काम करता था. फिर बाद में वो लॉरेंस बिश्नोई का यार बन गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.