Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जालंधर कैंट विवाद मामला: BNS की धाराओं के तहत सरपंच और साथियों पर गिरी गाज, अज्ञात आरोपियों की तलाश ... लुधियाना के किदवई नगर चौक पर सड़क दुर्घटना के बाद खूनी झड़प, कार चालक पर जानलेवा हमला लुधियाना के हैरी झंडा हत्याकांड में 5 दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दरिंदगी का खु... स्वतंत्रता दिवस पर बधाई संदेशों के बीच सक्रिय हुए साइबर ठग, फर्जी लिंक्स से जिंदगी भर की जमा-पूंजी प... लुधियाना के पॉश इलाके अगर नगर में 'काला कच्छा गिरोह' की दस्तक! घर की ग्रिल उखाड़कर घुसे चोर, CCTV फु... गुरदासपुर में आधी रात से रुक-रुककर हो रही बारिश, उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली बड़ी राहत कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना आगर में ध्वजारोहण कर भव्य परेड की सलामी लेंगे 15 अगस्त 2026 , स्वतंत्रता दिवस को जिले की सभी मदिरा दुकानें बंद रहेंगी प्रभारी मंत्री श्री चौहान ने दी स्वतंत्रता दिवस पर बधाई कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम गंगापुर की उचित मूल्य दुकान का आकस्मिक निरीक्ष...

किश्तवाड़ में अभी और फटेंगे बादल! 4 दिनों तक होगी भारी बारिश, IMD का अलर्ट जारी

42

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बादल फटने से 30 लोगों की मौत हो गई. किश्तवाड़ जिले में मौसम विभाग ने आने वाले 4 दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान विभाग ने लोगों से नदी-नालों से दूरी बनाने की अपील की है. यहां आज का न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री तक जा सकता है. आईये जानते हैं कि कैसे रहेगा किश्तवाड़ में अगले चार दिनों का मौसम.

किश्तवाड़ जिले में मचैल माता मंदिर के मार्ग के पास चासोती इलाके में गुरुवार को बादल फट गया. इस दौरान हादसे में 30 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, करीब 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से कईयों की हालत गंभीर बनी हुई है. इस घटना के बाद से ही जिले में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने लोगों से इस दौरान सावधानी बरतने की अपील की है. किश्तवाड़ जिले में आने वाले चार दिनों के लिए भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है.

किश्तवाड़ में भारी बारिश का अलर्ट

शुक्रवार यानी 15 अगस्त को जिले में भारी बारिश का अनुमान है. इस दौरान अधितकम तापमान 25 और न्यूतनम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभवना है. इस बीच 7 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है. शनिवार यानी 16 अगस्त को आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस बीच यहां का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के करीब रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.

न्यूनतम तापमान में आएगी गिरवाट

रविवार यानी 17 अगस्त को भी किश्तवाड़ में मौसम विभाग ने दिन में 50 प्रतिशत और रात में 80 प्रतिशत बारिश का संभवना जताई है. इसी बीच यहां का अतिकतम 27 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. बारिश के बीच हल्की आंधी और तूफान भी आ सकता है. इसके अलावा 18 अगस्त सोमवार को न्यूनतम में गिरवाट देखी जा सकती है. इस दिन न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं, अतिकतम तापमान के 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.