Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

इंग्लैंड को बचा लेगी बारिश या टीम इंडिया रचेगी इतिहास? जानें बर्मिंघम के मौसम का मिजाज

40

एजबेस्टन में 58 सालों से अपनी पहली जीत के लिए तरस रही भारतीय टीम दूसरे टेस्ट मैच में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सकती है. दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 72 रन पर अपने तीन विकेट खो दिए हैं. उसे जीत के लिए अभी भी 536 रनों की जरूरत है. मैच के आखिरी दिन टीम इंडिया को इतिहास रचने के लिए सात विकेट चटकाने होंगे. ऐसे में टीम के तेज गेंदबाजों से उम्मीदें काफी बढ़ गई है. इस दौरान बारिश की संभावना जताई जा रही है, अगर मैच के पांचवें दिन बारिश होती है तो टीम इंडिया के उम्मीदों पर पानी फिर जाएगा, जबकि इंग्लैंड को हार नहीं झेलनी पड़ेगी.

कैसा है एजबेस्टन का मौसम?

एक्यूवेदरकी रिपोर्ट के मुताबिक एजबेस्टन टेस्ट मैच के पांचवें दिन रविवार 6 जुलाई को बर्मिंघम में 60 फीसद बारिश की संभावना जताई जा रही है. मैच स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे (भारतीय समय के अनुसार दोपहर बाद 3.30 बजे) शुरू होगा. इस दौरान सुबह 10 बजे 56 फीसद बारिश की संभावना जताई जा रही है. इससे पहले सेशन का खेल प्रभावित हो सकता है.

इसका फायदा इंग्लैंड को मिल सकता है और उन्हें मैच ड्रॉ कराना थोड़ा आसान हो जाएगा. हालांकि बारिश के बाद सुबह 11 बजे के बाद धूप निकलने की कुछ संभावना है, लेकिन इंग्लैंड के मौसम का कुछ भरोसा नहीं सक सकते हैं. वहीं बर्मिंघम का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम रहने की उम्मीद है. ऐसे में खेल शुरू होते ही भारतीय गेंदबाजों को जल्द से जल्द विकेट चटकाने होंगे.

इतिहास रच सकती है टीम इंडिया

एजबेस्टन टेस्ट मैच का पांचवां दिन ऐतिहासिक हो सकता है. इंग्लैंड को जीत के लिए 536 रनों की जरूरत है, जबकि टीम इंडिया को इसके लिए सात विकेट की दरकार है. कप्तान शुभमन गिल और उनकी टीम की नजरें जल्द से जल्द इंग्लैंड के बल्लेबाजों को आउट कर सीरीज को 1-1 से बराबर करने पर टिकी हैं. अगर टीम इंडिया ये टेस्ट मैच जीत जाती है तो वो 1967 के बाद पहली बार इस मैदान पर जीत दर्ज करेगी. पिछले 58 सालों में वो यहां एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है.

क्या है मैच का हाल?

इंग्लैंड को इस टेस्ट मैच को जीतने के लिए पांचवें दिन 90 ओवर में 536 रन बनाने होंगे. मेजबान टीम दूसरी पारी में अब तक 3 विकेट खोकर 72 रन बना चुकी है. टीम के उप कप्तान ऑली पोप 24 और हैरी ब्रूक 15 रन बनाकर नाबाद हैं. इससे पहले भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी 6 विकेट पर 427 रन बनाकर घोषित कर दी थी. दूसरी पारी में भी कप्तान शुभमन गिल ने शानदार 161 रनों की पारी खेली. पहली पारी में उन्होंने 269 रन बनाए थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.