Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
इंदौर कॉन्सर्ट रद्द होने की खबरों पर छलका दिलजीत दोसांझ का दर्द, लाइव आकर कहा— 15 नवंबर को जरूर आऊंग... सीआईएससीई ने जारी किया ICSE और ISC बोर्ड परीक्षा 2027 का शेड्यूल, 15 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो... कॉफी विद करण में आने के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को मिल रही आलोचनाओं पर फिल्ममेकर करण जौ... भाई दूज पर राशि के अनुसार दें गिफ्ट, बहन की चमकेगी किस्मत— जानिए मेष से मीन तक के खास ज्योतिषीय उपाय उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट... संयुक्त परिवार की जमीन या मकान बेचने के क्या हैं कानूनी नियम? जानिए बंटवारे से जुड़े अहम अधिकार डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए नि... सोनिया गांधी की आत्मकथा में 'ऑपरेशन ब्लू स्टार' को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा ग... भारत की महात्वाकांक्षी बिलासपुर-मनाली-लेह रेल परियोजना, समुद्र तल से 17,244 फीट की ऊंचाई पर लद्दाख म...

फर्जी तरीके से राशन कार्ड बनवाकर लिया सरकारी लाभ, CM धामी का सख्त एक्शन, 2 एफआईआर दर्ज

96

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी योजनाओं के दुरुपयोग करने और उनका लाभ उठाने वालों पर सख्त एक्शन लिया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि, वे ऐसे लोगों की पहचान करें जिन्होंने जाली दस्तावेजों के माध्यम से अवैध रूप से सरकारी लाभ हासिल किया है. मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद कोतवाली नगर और थाना राजपुर में दो अलग-अलग मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून को जिला आपूर्ति अधिकारी और आयुष्मान भारत विभाग द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई हुई है. ताकि इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके. जांच में सामने आया है कि, कई ऐसे लोग जिनकी सालाना आय पांच लाख रुपये से अधिक है, उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए बनाए जाने वाले राशन कार्ड अवैध रूप से बनवा लिए हैं.

राशन कार्ड फर्जी तरीके से बनवाकर सरकारी लाभ लिया

इन फर्जी राशन कार्डों का उपयोग आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनवाने और सरकारी सब्सिडी वाली स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने के लिए किया गया. इससे न केवल पात्र लाभार्थियों को उनका हक नहीं मिल पाया, बल्कि सरकारी योजनाओं का दुरुपयोग भी हुआ. पूर्ति विभाग की जांच में सामने आया है कि, कई राशन कार्ड फर्जी तरीके से बनाए गए थे. मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने तुरंत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

फर्जीवाड़े पर लगाम कसने के लिए सख्त कदम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या अपात्रता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ केवल पात्र व्यक्तियों को ही मिलना चाहिए और इस प्रकार के फर्जीवाड़े पर लगाम कसने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे. सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य की गरीब और जरूरतमंद जनता को योजनाओं का पूरा लाभ मिले, और संसाधनों का दुरुपयोग न हो. बताया गया है कि, जिन लोगों की वार्षिक आय पांच लाख रुपये से कम है, उन्हें सरकार की ओर से राशन कार्ड जारी किए जाते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.