Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

YouTube का नया फरमान, ऐसे वीडियो के नहीं मिलेंगे पैसे, 15 जुलाई से बदलेगा खेल!

28

अगर आप YouTube पर सिर्फ कॉपी-पेस्ट या एक जैसे वीडियो बनाकर कमाई कर रहे हैं, तो अब सावधान हो जाइए. YouTube 15 जुलाई 2025 से अपनी मोनेटाइजेशन पॉलिसी में बड़ा बदलाव करने जा रहा है. अब ऐसे क्रिएटर्स पर शिकंजा कसा जाएगा जो बार-बार एक जैसे, बिना मेहनत के और एआई वीडियो अपलोड करते .

क्यों लिया गया ये फैसला?

YouTube चाहता है कि प्लेटफॉर्म पर असली, नया और दिलचस्प कंटेंट हों. इसी लिए YouTube Partner Programme (YPP) में अब रिपेटेटिव और मास-प्रोड्यूस्ड कंटेंट की जांच और कड़ी की जा रही है.

क्या है नई पॉलिसी की खास बातें?

मौलिकता (Originality) जरूरी है. किसी दूसरे का कंटेंट उठाकर थोड़ा सा बदलना अब नहीं चलेगा. वीडियो को इतना बदला जाना चाहिए कि वो नया और आपका खुद का लगे.

रिपेटेटिव वीडियो पर लगेगी रोक, बार-बार एक जैसे टेम्पलेट्स में बने वीडियो, रोबोट जैसी आवाजे, बिना जानकारी या एंटरटेनमेंट के वीडियो की अब इनकी पहचान की जाएगी.

AI कंटेंट भी निशाने पर?

हालांकि YouTube ने AI का नाम नहीं लिया है, लेकिन माना जा रहा है कि AI से बने वीडियो जिनमें मानवीय टच नहीं होता, जैसे कि ऑटो-जनरेटेड आवाजें और रिएक्शन, वो भी इस सख्ती की चपेट में आ सकते हैं.

कमाई के लिए चाहिए क्वालिटी और क्रिएटिविटी

यूट्यूब पर पैसे कमाने के लिए 1000 सब्सक्राइबर और 4000 घंटे वॉच टाइम या 10 मिलियन Shorts व्यूज की जरूरत तो है ही, लेकिन अब इनके बाद भी असली कंटेंट ही तय करेगा कि पैसा मिलेगा या नहीं.

YouTube का ये फैसला साफ संदेश देता है कि अगर आपको यूट्यूब से कमाई करनी है, तो मेहनत करनी होगी. कॉपी-पेस्ट, क्लिकबेट और बॉट जैसे वीडियो अब ज्यादा दिन नहीं चलेंगे.

क्रिएटर्स पर पड़ेगा असर

इस बदलाव से हजारों क्रिएटर्स की कमाई पर असर पड़ सकता है. लेकिन वूयअर्स का यूट्यूब स्ट्रीम करने का एक्सपीरियंस बेहतर हो सकता है. इससे उन्हें एक जैसा बोरिंग कंटेंट देखना नहीं पड़ेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.