Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

रतलाम के बड़ोदिया में नदी की पुलिया पार करते समय बहे दो लोग, एसडीआरएफ और पुलिस कर रही तलाश

87

रतलाम। रतलाम के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के शिवपुर-रतलाम मार्ग पर ग्राम बड़ोदिया के पास स्थित नदी की पुलिया पार करते समय बाइक पर सवार दो व्यक्ति बाइक सहित पानी में बह गए।

सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और उनकी तलाश शुरू की लेकिन उनका पता नहीं चल पाया है। टीम ग्रामीणों की मदद से उनकी तलाश में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार पानी में बहे व्यक्तियों के नाम 66 वर्षीय हरिकिशन पवार और 30 वर्षीय शंकर हैं। दोनों रतलाम के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं।

बाइक से गए थे दोनों

दोनों रविवार रात ग्राम बड़ोदिया के समीप कहीं जन्मदिन की पार्टी में गए थे। वहां से रात करीब 10 बजे दोनों बाइक पर सवार होकर रतलाम लौट रहे थे। तभी ग्राम बड़ोदिया के पास नदी की पुलिया पर पानी भरा हुआ था, इसके बावजूद वे बाइक पर ही पुलिया पार कर रहे थे।

तभी संतुलन बिगड़ने से वे पानी में गिरे और बाइक सहित बह गए। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा तलाश शुरू की। वहीं रात करीब एक बजे प्लाटून कमांडर बद्री मंडलोई के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और तलाश प्रारंभ की।

अंधेरा होने से कुछ देर तलाश करने के बाद काम रोक दिया गया। सोमवार की सुबह करीब सात बजे से वापस खोजने का अभियान शुरू किया गया। कुछ देर बाद उनकी बाइक एक स्थान पर मिली, लेकिन वे दोनों नहीं मिल पाए। दोपहर 2 बजे तक वे नहीं मिल पाए। टीम उनकी खोज में लगी हुई है। वहीं मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उनकी तलाश करने में मदद कर रहै है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.