Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

‘कांग्रेस और घमंडिया गठबंधन महिला आरक्षण के धुर विरोधी’, PM मोदी ने साधा INDIA Alliance पर निशाना

32

राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा है। पीएम मोदी ने कहा, “कांग्रेस और उसके घमंडिया गठबंधन के लोग महिला आरक्षण के धुर विरोधी हैं। उन्होंने राजस्थान की गहलोत सरकार को भ्रष्टाचार, पेपरलीक और अपराध के मुद्दे पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि राजस्थान से गहलोत सरकार का जाना तय है।

वन रैंक वन पेशन पर बोलते हुए कहा कि अब तक रिटायर सैनिकों को 70 हजार करोड़ मिल चुके हैं। कांग्रेस जब सरकार में थी, 500 करोड़ की पोटली बनाकर झूठ बोलती थी और कहती थी कि वन रैंक, वन पेंशन लागू करेगी। कहां, 500 करोड़, कहां 70 हजार करोड़। ये भाजपा सरकार है, जिसने 70 हजार करोड़ रुपये देकर वन रैंक, वन पेंशन को लागू किया है। उन्होंने कहा कि जब नीयत साफ होती है। खुद पर भरोसा होता है तो गारंटी पूरी करना सरकार की पहचान बन जाती है।

पीएम ने कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध हमने कड़ी कार्रवाई की है। देश के भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कानून का डंडा चल रहा है। इस दौरान उन्होंने राजस्थान की जनता से भ्रष्टाचार पर कार्रवाई को लेकर समर्थन भी मांगा। मोदी ने कहा कि तीन तलाक के चलते मुस्लिम बहनों के साथ अन्याय कई पीढ़ियों से हो रहा है। उम्मीद की कोई किरण नहीं दिखती थी। हमने तीन तलाक को खत्म किया है। इस कानून से लाखों बहनों को न्याय मिला है।

कांग्रेस और घमंडिया साथी महिला आरक्षण के धुर विरोधी हैं
मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि उसकी महिलाओं को सशक्त करने की कभी नीयत नहीं रही। जो कांग्रेसी आज महिला आरक्षण की बात कर रहे हैं, ये काम वह 30 साल पहले कर सकते थे। जब-जब मौका मिला तब कर सकते थे। लेकिन कांग्रेसी कभी चाहते ही नहीं थे कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिले। आज भी नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में आए हैं। ये मन से नहीं आए हैं। आप सभी बहनों के दबाव के परिणाम से आए हैं। कांग्रेस और घमंडिया साथी महिला आरक्षण के धुर विरोधी हैं। नारी को सशक्त करने के इतने बड़े फैसले को भी भटकाने में लगे हैं। जिन्होंने यूपीए सरकार के दौरान ये बिल रोका था। कांग्रेस के वही साथी उसपर दबाव बना रहे हैं। इनसे महिलाओं को सतर्क रहना है।

सनातन को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उसके घमंडिया गठबंधन ने घोषणा की है कि सनातन को जड़ से मिटा देंगे। हमारी पहचान को मिटा देंगे। कुछ वोटों के लिए तुष्टिकरण की पराकाष्ठा को राजस्थान अच्छे से समझ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और घमंडिया गठबंधन को इसका नुकसान उठाना ही पड़ेगा।

युवाओं के साथ खिलवाड़ करने वाले माफियों को बख्शा नहीं जाएगा
राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने पर पेपरलीक माफिया पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। युवाओं के साथ खिलवाड़ करने वाले माफियों को बख्शा नहीं जाएगा। जहां कदम, कदम पर भ्रष्टाचार हो। लाल डायरी में काली करतूते हों। जहां जगह जगह करप्शन हो। वहां कौन निवेश करेगा। जहां सरेआम गला काटने की घटनाएं हो। यह साधारण अपराध नहीं है। यह कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति का परिणाम है। कांग्रेस सरकार आतंकियों पर कड़ी कार्रवाई की बजाय उन्हें शह दे रही हो। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं।

जो सरकार बहनों बेटियों को सम्मान का जीवन नहीं दे सकती है। राजस्थान में उस सरकार का जाना तय है। कांग्रेस में पांच साल पहले जो वादा किया था। वह कभी पूरा नहीं किया। कांग्रेस ने किसानों से कई वादे किए थे। उनका कोई हिसाब नहीं है। आज किसानों को औने-पौने भाव पर किसानों को बाजरा बेचना पड़ रहा है। इसके लिए एक मात्र जिम्मेदार है। कांग्रेस और गहलोत सरकार। किसानों को कहना चाहता हूं कि अब भाजपा की सरकार जल्दी ही आने वाली है। किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। किसान सम्मान निधि के हजारों लाखों रुपये किसानों के खाते में आ चुके हैं। मोदी ने रूस-यूक्रेन हिंसा से पैदा हुए यूरिया संकट पर कहा कि कई देशों में रसायनिक खाद की कीमत 3000 रुपए प्रति बैग से ऊपर पहुंच गई है। लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार देशभर में 300 रुपए में रसायनिक खाद उपलब्ध करा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.