Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...

शुभमन गिल के करियर का सबसे खराब दिन! पहली ही गेंद पर आउट होकर लौटे पवेलियन, फैंस हुए निराश, किस टीम के खिलाफ हुआ ऐसा?

17

शुभमन गिल के बुरे दिन खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं. टी20 इंटरनेशनल में तो उनकी किस्मत कुछ ज्यादा ही खराब नजर आ रही है, इसका सबूत एक बार फिर देखने को मिला. कटक टी20 में महज 4 रन बनाने वाले गिल न्यू चंडीगढ़ में खेले गए दूसरे टी20 में पहली ही गेंद पर निपट गए. शुभमन गिल को लुंगी एन्गिडी ने पहली गेंद पर ही आउट कर दिया और इसके साथ ही भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान ने पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में इतना खराब दिन देखा.

शुभमन गिल का गोल्डन डक

शुभमन गिल दूसरे टी20 में गोल्डन डक पर आउट हुए. ये उनका टी20 इंटरनेशनल में ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल क्रिकेट में ही पहला गोल्डन डक है. शुभमन गिल पहली बार पहली ही गेंद पर आउट हुए हैं. गिल के पास तकनीक है, उनका हैंड-आई कोऑर्डिनेशन भी कमाल है लेकिन इसके बावजूद वो रन बनाने में नाकाम साबित हो रहे हैं. टी20 इंटरनेशनल में तो उनका बहुत बुरा हाल है.

अर्धशतक को तरसे गिल

शुभमन गिल इस साल टी20 इंटरनेशनल में अर्धशतक के लिए तरस गए हैं. इस साल उन्होंने 14 टी20 पारियों में महज 23.9 की औसत से 263 रन बनाए हैं. गिल को यशस्वी जायसवाल-संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों को बेंच पर बैठाकर प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जा रहा है, उन्हें उपकप्तान भी बना दिया गया है लेकिन प्रदर्शन के मोर्चे पर वो इन दोनों ही खिलाड़ियों के आसपास भी नहीं हैं. संजू सैमसन को तीन टी20 इंटरनेशनल शतक लगाने के बावजूद खेलने का मौका नहीं मिल रहा और यशस्वी जायसवाल भी 160 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 723 रन बना चुके हैं. उनका स्ट्राइक रेट 160 से ज्यादा का है. उनके नाम 1 टी20 शतक भी है, औसत भी 36 से ज्यादा का है, इसके बाद भी ये खिलाड़ी टीम से बाहर है. अब गिल को मौके मिल रहे हैं और वो फेल हो रहे हैं तो जाहिर तौर पर सवाल तो उठेंगे ही.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.