Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Punjab Politics: AAP की रैली में अधिकारियों का संबोधन! मजीठिया ने DGP और मुख्य सचिव को बताया 'पार्टी... Punjab Politics: "CM मान को हटाने की तैयारी!" अकाली दल का बड़ा दावा—फोर्टिस अस्पताल बना 'सियासी वेंट... Sukhpal Khaira vs CM Mann: सीएम भगवंत मान की 'नशे पर शपथ' पर सुखपाल खैहरा का तीखा हमला, बताया- 'शर्म... पलामू निकाय चुनाव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: सभी केंद्रों पर हथियारबंद जवान तैनात, क्यूआरटी रखेगी... Palamu Double Murder Case: मेदिनीनगर डबल मर्डर का हुआ खुलासा, आखिर क्यों हुई नवीन प्रसाद और दुकानदार... India-US Trade Deal: भारत-यूएस ट्रेड डील पर कांग्रेस का हमला, प्रणव झा बोले- किसानों के लिए तबाही है... पाकुड़ नगर परिषद चुनाव: संपा साहा बनीं बीजेपी की प्रतिष्ठा का सवाल, साख बचाने के लिए दिग्गजों ने झों... Project Device Pakur: मोबाइल धारकों के लिए मसीहा बनी पाकुड़ पुलिस, 19 लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्का... Khunti Nikay Chunav 2026: खूंटी बना झारखंड का सबसे हॉट सियासी अखाड़ा, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास जैसे... Jharkhand Assembly: बजट सत्र की तारीखों में बदलाव, 23 फरवरी की जगह अब 21 को होगी सदन की कार्यवाही

मंत्री जी, पड़ोसी के साथ भाग गई बीवी… जनता दरबार में पहुंचा शख्स, कर दी ये डिमांड

8

राजस्थान के कोटा जिले में राज्य के कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर ने जनता दरबार लगाया था. इस दौरान एक फरियादी की फरियाद सुन नेता जी भी संकोच में पड़ गए. इस व्यक्ति का कहना था कि उसकी पत्नी दो बेटियों को छोड़कर पड़ोसी के साथ भाग गई है. मामले में पुलिस उसकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है. आप मेरी पत्नी को वापस दिलवाइए. पीड़ित की फरियाद का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह भावुक नजर आ रहा है.

कोटा जिले में कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर ने जनता दरबार लगाया हुआ था. इसी बीच धर्मेंद्र नाम का एक शख्स दो छोटी बेटियों के साथ मंत्री के जनता दरबार में पहुंच गया, यहां उसने बताया कि उसकी पत्नी इन दो बेटियों को छोड़कर पड़ोसी के साथ भाग गई है. मामले में पुलिस कोई मदद नहीं कर रही है. इसलिए मंत्री जी मेरी पत्नी को आप वापस दिलवाइए. यह बात सुनकर मंत्री मदन दिलावर और उनके साथ मौजूद तमाम वरिष्ठ अधिकारी हैरान रह गए.

पड़ोसी के साथ भागी महिला

इस दौरान मंत्री के सामने अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई. मंत्री के सामने धर्मेंद्र ने बताया कि पड़ोसी उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है. पत्नी उसकी दो छोटे बेटियों को भी छोड़ गई है. उसने बताया कि इस पूरे मामले को लेकर पुलिस में भी शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई मदद नहीं की. अपनी फरियाद सुनाते समय धर्मेंद्र भावुक हो गया था. मंत्री ने उसे आश्वासन दिया कि उसकी हर संभव मदद की जाएगी.

वायरल हुआ वीडियो

पीड़ित पति की फरियाद का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह अपनी दो बेटियों के साथ नजर आ रहा है. इस दौरान वह अपनी बात रखते हुए मंत्री के सामने भावुक भी नजर आ रहा है. वायरल वीडियो पर कुछ लोग धर्मेंद्र का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं, तो कुछ धर्मेंद्र की पीड़ा पर अपनी हमदर्दी जताते हुए नजर आ रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.