Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दि... दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो... सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को ख... देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IM... इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बन... द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ...

ब्लैकहेड्स हटाने के लिए ट्राई करें ये घरेलू फेस मास्क, पहली बार में दिखेगा असर

38

चेहरे पर दिखने वाले छोटे-छोटे काले धब्बे, जिन्हें हम ब्लैकहेड्स कहते हैं, न सिर्फ आपकी स्किन की खूबसूरती को बिगाड़ते हैं बल्कि कॉन्फिडेंस को भी कम करते हैं. ये ज्यादातर नाक, ठुड्डी और माथे के हिस्से पर होते हैं. ये उन लोगों के लिए आम समस्या है जिनकी स्किन ऑयली या कॉम्बिनेशन टाइप की होती है. कई लोग पार्लर जाकर महंगे ट्रीटमेंट करवाते हैं या बाजार में मिलने वाले स्ट्रिप्स और मास्क का इस्तेमाल करते हैं, जो कभी-कभी स्किन को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं.

लेकिन अच्छी बात ये है कि आप चाहें तो घर पर ही कुछ आसान और नेचुरल फेस मास्क की मदद से ब्लैकहेड्स को जड़ से साफ कर सकते हैं, वो भी बिना किसी साइड इफेक्ट के. तो चलिए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं ऐसे 3 असरदार घरेलू फेस मास्क के बारे में जो न सिर्फ ब्लैकहेड्स हटाते हैं, बल्कि स्किन को डीप क्लीन करके उसे सॉफ्ट, क्लियर और हेल्दी बनाते हैं.

1. बेसन और हल्दी का मास्क

बेसन और हल्दी का मास्क स्किन को एक्सफोलिएट करता है, एक्स्ट्रा ऑयल हटाता है और डेड स्किन को भी साफ करता है. इसे बनाने के लिए 1 बड़ा चम्मच बेसन , 1/4 छोटा चम्मच हल्दी और 1 चम्मच दही या गुलाब जल ले लें और सबको एक साथ मिला लें. लेकिन इसे गाढ़ा रखें. फिर चेहरे को हल्के गर्म पानी से धो लें ताकि पोर्स खुल जाएं. अब इस मास्क को नाक, ठुड्डी और ब्लैकहेड्स वाली जगह पर लगाएं. सूखने के बाद हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए धो लें. हफ्ते में 2 बार करने से ही आपके ब्लैक हैड्स निकल जाएंगे.

2. ऐक्टिवेटेड चारकोल और एलोवेरा जेल मास्क

ये मास्क ब्लैक हैड्स निकालने के साथ ही स्किन को साफ भी करता है. क्योंकि इसमें चारकोल और एलोवेरा जेल मिलाया जाता है. चारकोल स्किन की गहराई से सफाई करता है और ब्लैकहेड्स को बाहर निकालता है, जबकि एलोवेरा जलन और सूजन को शांत करता है. इसके लिए 1 कैप्सूल एक्टिवेटेड चारकोल, 1 चम्मच एलोवेरा जेल और 2-3 बूंद नींबू का रस (ऑप्शनल) मिलाना है. अब इसे ब्लैकहेड्स वाली जगह पर लगाएं. सूखने के बाद मास्क को रगड़ते हुए निकालें या हल्के गुनगुने पानी से धो लें. पहली बार में ही आपको असर दिखने लगेगा.

3. अंडे की सफेदी और टिशू पेपर मास्क

ये एक नेचुरल पील-ऑफ मास्क है जो ब्लैकहेड्स, व्हाइटहेड्स और डेड स्किन को तुरंत हटाता है. इसे बनाने के लिए आपको चाहिए 1 अंडे की सफेदी और टिशू पेपर. अंडे की सफेदी को फेंट लें और ब्लैकहेड्स वाली जगह पर अंडे की सफेदी लगाएं और तुरंत उस पर टिशू पेपर चिपका दें. फिर ऊपर से एक और परत अंडे की सफेदी की लगाएं. सूखने दें और फिर टिशू को धीरे-धीरे खींचकर निकालें. याद रहे कि इसका इस्तेमाल हफ्ते में 1 बार से ज्यादा नहीं करना है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.