Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

अपने ही क्षेत्र में जीतू पटवारी की साख दांव पर, 19 मार्च को टिकट हो सकता है घोषित

42

इंदौर। लोकसभा चुनाव के महासमर में इंदौर से लोकसभा प्रत्याशी का नाम घोषित कर भाजपा चुनावी दौड़ में अब तक आगे है। कांग्रेस में नजारा बीते चुनाव से बिल्कुल अलग है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का गृह क्षेत्र होते हुए भी टिकट तो दूर, दावेदारों के नाम तक हवा में नहीं तैर रहे। लगातार दलबदल और टूटते संगठन के बीच प्रदेश अध्यक्ष पटवारी के लिए यह चुनौती है कि इंदौर लोकसभा क्षेत्र से किसी अच्छे उम्मीदवार का नाम घोषित करवा सकें। उम्मीद जताई जा रही है कि सोमवार यानी 19 मार्च को कांग्रेस इंदौर का टिकट घोषित कर सकती है।

दो सप्ताह में इंदौर लोकसभा क्षेत्र से दो-तीन पूर्व विधायकों के साथ तमाम कांग्रेसी पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थाम चुके हैं। ऐसे में कांग्रेस के लिए कद्दावर उम्मीदवार को मैदान में उतारना और हतोत्साहित कार्यकर्ताओं में जोश जगाना भी बड़ी चुनौती है। कई कार्यकर्ता और नेता भी खुद पटवारी के इंदौर से चुनाव लड़ने की मांग कर चुके हैं। कांग्रेस ने अभी पत्ते नहीं खोले हैं। 18 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान की बैठक होना है। बैठक में उम्मीदवारों की अगली सूची पर मोहर लगेगी।

इसी क्रम में इंदौर का नाम भी तय हो सकता है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस बढ़े नाम के बजाय किसी युवा और नए नाम की तलाश में जुटी है। इंदौर से किसी महिला उम्मीदवार का नाम भी तय किया जा सकता है। दरअसल भाजपा की ओर से पहले कयास लगाए गए थे कि 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को अमल करने की दिशा में मप्र में 9 से 10 सीटों पर महिला उम्मीदवार दिए जा सकते हैं। उसमें इंदौर के भी होने की उम्मीद थी। हालांकि भाजपा ने महिला उम्मीदवार नहीं दिया ऐसे में कांग्रेस अब इस दिशा में आगे बढ़ सकती है। दरअसल कई पुराने चेहरे जो बीते वर्षों में चुनाव लड़ चुके हैं। उन्होंने इंदौर से उम्मीदवार बनने से ही इन्कार कर दिया है।
पटवारी बोले- पार्टी का आदेश मानूंगा
इंदौर लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार के नाम की घोषणा अगली सूची में होगी। इस पर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि बिल्कुल उम्मीद है कि जल्द ही टिकट तय हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी ऐसे व्यक्ति को उम्मीदवार बनाएगी जो समर्पित कार्यकर्ता हो और लोगों के बीच सक्रिय भी हो। खुद के चुनाव लड़ने के सवाल पर पटवारी ने कहा कि पार्टी का जो आदेश होगा उसे मैं मानूंगा ही। जहां जरूरत होगी, पार्टी के लिए खड़ा हूं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.