Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दि... दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो... सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को ख... देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IM... इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बन... द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ...

हुक या बटन…ब्लाउज स्टाइलिंग के लिए कौन है ज्यादा बेस्ट?

38

फैशन के मामले में महिलाएं वैसे भी आगे रहती हैं. साड़ी पहनना तो ज्यादातर हर महिला को पसंद होता है. पर इसके साथ कैसे ब्लाउज सिलवाया जाएं और उसमें बटन रखें जाएं या हुक इस बात को लेकर अक्सर महिलाएं कंफ्यूजन में रहती हैं. कलर, फैब्रिक और नेकलाइन के बारे में तो वो आसानी से डिसाइड कर लेती हैं. पर ब्लाउज की क्लोजिंग यानि कि बटन या हुक किस तरह से रखी जाएं इसको लेकर उनके मन में कई सवाल होते हैं. तो आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि हुक या बटन क्या है ज्यादा बेस्ट और किसके क्या फायदे और नुकसान हैं

नया ब्लाउज सिलवाने जा रही हो या पुराने को रिस्टाइल करने की बात हो उसे स्टाइलिश दिखाने के लिए आप उसके कलर, फैब्रिक के बारे में सब सोच चुकी हों पर इस बात को लेकर कंफ्यूजन हो कि ब्लाउज में हुक लगाया जाएं या बटन तो इसे डिसाइड करना बहुत जरूरी है क्योंकि इससे ही आपकी ब्लाउज की फिटिंग, पहनने में फिनिशिंग आती है. ये आपके कंफर्ट के साथ-साथ आपको स्टाइलिश लुक भी मिलता है.

ब्लाउज हुक्स है ज्यादा लोगों की पसंद

ज्यादातर महिलाएं ब्लाउज में हुक्स लगवाना ही पसंद करती हैं क्योंकि ये मॉर्डन और कंफर्टेबल लगता है. फ्रंट, बैक या साइड में हुक लगवाने से फिटिंग अच्छी आती है. ट्रेडिशनल लुक के लिए हुक वाले ब्लाउज ज्यादा एलिगेंट लगते हैं. हैवी वर्क की साड़ियों में हुक वाले ब्लाउज ज्यादा बेहतर सपोर्ट देते हैं.

ब्लाउज में हुक लगवाते वक्त कुछ बातों का रखें ध्यान

ब्लाउज में हमेशा सही साइज का हुक लगवाएं. अगर साइज सही न हो तो हुक खुलने और चुभने की समस्या हो सकती है. लंबे समय तक हुक वाला ब्लाउज पहनने से त्वचा पर निशान बन सकते हैं.

बटन वाले ब्लाउज के क्या है फायदें

बटन वाले ब्लाउज ट्रेंडी और स्टाइलिश लगते है. साथ ही साथ ये कंफर्टेबल भी ज्यादा होते हैं. फ्रंट ओपन बटन डिज़ाइन काफी ट्रेंड में हैं. ये प्लेन साड़ी के साथ बेस्ट लगते हैं. इन्हें पहनना और उतारना भी आसान होता है. ये स्किन पर निशान भी नहीं छोड़ते इसलिए लॉन्ग टाइम वियर के लिए ये परफेक्ट होते हैं.

ब्लाउज में बटन लगावाने के नुकसान

आप ब्लाउज में बटन लगवाते समय इस बात का ध्यान रखें कि वो अच्छी क्वालिटी की हो जिससे उसके टुटने के चांसेज कम हो जाएं. बटन को एक सिक्येंस में लगाने की बात पर भी ध्यान दे वरना इसकी फिटिंग खराब हो सकती है.

फिटिंग के लिए ब्लाउज में हुक या बटन क्या लगाना है बेस्ट?

जिन लोगों का बस्ट हैवी हो उन्हें ब्लाउज में साइज में हुक लगवाने चाहिए जिससे फिटिंग सही आए. अगर आपका शरीर स्लिम है तो आपके ऊपर बटन वाली डिजाइन बेस्ट लगेंगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.