Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज

जिस बंकर में अंडरग्राउंड हुए ईरान के खामेनेई, वहां चाहकर भी हमला नहीं कर पाएगा इजराइल

30

ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को तेहरान के सबसे सुरक्षित ठिकाने पर ले जाया गया है. कहा जा रहा है कि इस बंकर पर चाहकर भी इजराइल आर्मी हमला नहीं कर सकती है. यह बंकर तेहरान के लाविजान में स्थित है.

ईरान इंटरनेशनल सुप्रीम लीडर खामेनेई को परिवार सहित लाविजान के बंकर में भेज दिया गया है. खामेनेई वहीं से पूरा नेतृत्व संचालन करेंगे. ईरान में खामेनेई के पास ही पूरी सत्ता का कंट्रोल है.

पहले जानिए लाविजान के बंकर के बारे में

लाविजान का यह बंकर सुप्रीम लीडर के आधिकारिक आवास से करीब 16 किमी दूर पर स्थित है. पहले भी खामेनेई इसी बंकर में छिपते रहे हैं. इसे तेहरान का सबसे सुरक्षित बंकर माना जाता है. इस बंकर की निगरानी ईरान की सेना करती है. यहां पर मिसाइल गिराना आसान नहीं है.

लाविजान में ही ईरान के जमीनी सेना का मुख्यालय है और यहीं से पूरे जंग की मॉनिटरिंग की जा रही है. ग्लोबल सिक्योरिटी ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक लाविजान में ही मिसाइल उत्पादन का सबसे ज्यादा काम होता है.

यह हाई सिक्योरिटी एरिया है. यहां अगर ईरान की सेना पस्त पड़ती है तो पूरे ईरान से उसका कंट्रोल लगभग खत्म हो जाएगा.

यहां यूरेनियम साइट, हमला करना आसान नहीं

इंटरनेशनल एटोमिक इनर्जी एजेंसी (IAEI) के मुताबिक जिस लाविजान में ही ईरान का एक यूरेनियम साइट है, जो अंडरग्राउंड बंकर में संचलित हो रहा है. एजेंसी के मुताबिक इसे सबसे ज्यादा सुरक्षित यूरेनियम ठिकाना माना जाता है.

खामेनेई को जिस बंकर में छुपाया गया है, वो लाविजान में ही स्थित है. ऐसे में कहा जा रहा है कि अगर लाविजान में हमला होता है तो न्यूक्लियर रेडिएशन का खतरा बढ़ जाएगा. यह साइट तेहरान के पास है, जिससे लाखों लोगों की जिंदगी संकट में आ जाएगी.

इजराइल इस तरह का हमला कर खुद पूरी दुनिया में बैकफुट पर चला जाएगा. यह स्थिति उसके लिए युद्ध से भी बदतर हो सकती है.

ईरान में सबसे बड़ा है सुप्रीम लीडर का पद

ईरान में वैसे तो राष्ट्रपति और पूरी कैबिनेट होती है, लेकिन सुप्रीम लीडर का पद सबसे बड़ा होता है. सुप्रीम लीडर ही सारे बड़े फैसले लेते हैं. 86 साल के अली खामेनेई को 1989 में यह कुर्सी मिली थी.

खामेनेई सुप्रीम लीडर बनने से पहले ईरान के राष्ट्रपति भी रह चुके हैं. खामेनेई को ईरान के पहले सुप्रीम लीडर खुमैनी का सबसे करीबी विश्वासपात्रा माना जाता था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.