Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस 'RSS, तालिबान और जैश में कोई फर्क नहीं': वंदे मातरम विवाद पर कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद का विवादित... स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी साजिश नाकाम, अमित शाह बोले- ध्वस्त हुआ ISI समर्थित शहजाद भट्टी नेटवर्क हापुड़ से जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद जफर गिरफ्तार: मदरसों के चंदे से पाकिस्तान भेजता था ...

इंदौर में शादी कर लौट रहे भाईयों की कार को रोक किया चाकू से हमला दूल्हे की मौत

48

इंदौर। शहर के कनाड़िया बायपास पर कार सवार युवकों ने दो भाइयों पर प्राणघातक हमला कर दिया। उनकी कार को ओवरटेक कर रोका और कार के आगे-पीछे कार लगा दी। कार में आरोपितों के साथ युवतियां भी बैठी थीं। युवतियों ने अभद्रता की और वस्त्र फाड़कर झूठा केस लगाने की धौंस दी। सोमवार को एक भाई की मौत हो गई। जिस भाई की कोर्ट मैरिज कराकर लौट रहे थे उसी की मौत हो गई।

कनाड़िया पुलिस के मुताबिक, घटना कनाड़िया ब्रिज के नीचे सर्विस रोड़ की है। शांतिनगर महू निवासी दीपक सोंधिया भाई राजकुमार, पत्नी आरती, भाभी पूजा, मां, बेटियों के साथ भोपाल से महू जा रहे थे। रात करीब 9.30 बजे सफेद और काले रंग की कार उनके आगे पीछे चलने लगी। एक गाड़ी से सोंधिया की कार टकरा गई। उन्होंने पीछा कर सोंधिका की कार को ओवरटेक कर रोक लिया।

विवाद किया और राजकुमार व दीपक पर चाकू लेकर टूट पड़े। दोनों कार में करीब सात युवक बैठे थे। उनके साथ लड़कियां भी थीं जो वस्त्र फाड़ कर शोर मचा रही थीं। सोंधिया की कार में महिलाएं भी थी। आरोपितों ने उन्हें भी धमकाया। भीड़ एकत्र हुई तो आरोपित कार में बैठ कर भाग गए। रात में पुलिस ने जानलेवा हमले की धारा में केस दर्ज किया। टीआइ केपी यादव के मुताबिक आरोपितों की पहचान कर ली है।

कोर्ट परिसर में वकील पर हमला

एमजी रोड़ पुलिस ने भूमाफिया सुफियान अशरफ रंगूनवाला निवासी रेडियो कालोनी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपित ने वकील वीरेंद्र जायसवाल और उसके साथियों पर हमला कर दिया। रंगूनवाला भूमाफिया राजू का भतीजा है। दोनों के खिलाफ एमआइजी थाना में केस दर्ज हुआ था। आरोपितों पर शासकीय भूमि खरीदने-बेचने के आरोप भी है। मैरिज गार्डन को प्रशासन ध्वस्त कर चुका है। कोर्ट पेशी के दौरान आरोपितों की पिटाई भी हुई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.