Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Kawardha Baiga Children Death: कबीरधाम के बैगा बहुल गांव में 5 बच्चों की मौत, सियासत हुई तेज Raipur Child Cruelty News: रायपुर में 3 साल के मासूम बच्चे परवान चढ़ाया कहर, सगी मां और सौतेले पिता ... गुजारा भत्ता नहीं देने पर बार-बार जेल भेजना कानूनी रूप से सही नहीं, हाईकोर्ट का फैसला देवघर में सप्तमी पर खुले पूजा पंडालों के पट, सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट Ramgarh Durga Puja 2026: रामगढ़ के बरकाकाना में खुले मां दुर्गा के पट, सीसीएल महाप्रबंधक ने किया भव्... जमशेदपुर के इस पंडाल में जीवंत है बंगाल की पुरानी परंपरा, महिलाओं ने किया अद्भुत धुनुची नृत्य हजारीबाग में दुर्गा पूजा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 100 से अधिक गुप्तचर तैनात; एसपी ने दी चेतावनी झारखंड के इन गांवों में शराब और गांजा पीने पर लगेगा 10,000 का जुर्माना, बेचने पर 50 हजार का प्रावधान बोकारो में विस्थापितों का उग्र प्रदर्शन, आठवें दिन सभी गेट जाम; विधायक श्वेता सिंह भी भूख हड़ताल पर रांची के जैप-1 परिसर में निकली 146 साल पुरानी ऐतिहासिक फूलपाती शोभायात्रा, गोरखा जवानों ने दी सलामी

मथुरा में बड़ा हादसा! खुदाई के दौरान भरभराकर गिरे 6 मकान, 12 से ज्यादा दबे, 3 की मौत

32

उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक साथ 6 मकानों के भरभराकर गिरने का मामला सामने आया है. मलबे के नीचे दबने से 3 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, अभी भी कई लोग मलबे में दबे हुए बताए जा रहे हैं, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है. अचानक मकानों के गिरने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी. स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां बाड़े में (खुली भूमि) में JCB से खुदाई चल रही थी. इस दौरान यह हादसा हो गया.

मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र में एक बड़ी घटना सामने आई है. यहां कच्ची सड़क पर बने 6 मकान अचानक भरभराकर गिर गया. यह मकान कच्चे टीले पर बने हुए थे. मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए.

अचानक भरभरा कर गिरे 6 मकान

जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर करीब 12 बजे एक साथ 6 मकान अचानक से भरभराकर गिर गए. अबतक 3 लोगों की मौत हो चुकी है. 4 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है. 10-12 लोगों के अभी भी दबे होने की खबर है. मलबे मे दबे हुए लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है

सूचना मिलने पर पुलिस, नगर निगम, प्रशासन और दमकल की टीम मौके पर पहुंची हैं. रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है. मृतकों की पहचान तोताराम (38), दो सगी बहनें यशोदा (6) और काव्या (3) के तौर पर हुई है.

जेसीबी से चल रही थी खुदाई

सभी 6 मकान जो ढहे हैं, वो मिट्टी के टीले पर बने हुए थे. लोगों ने बताया कि यहां बाड़े (खुली भूमी) में JCB से खुदाई चल रही थी. तभी अचानक मिट्टी धसी और एक के बाद एक सभी मकान मलबे में तब्दील हो गए.

लोगों ने बताया कि जब हादसा हुआ तो ऐसा लगा कि भूकंप आ गया हो. लोगों को भागने तक का मौका नहीं मिला. वहीं पुलिस लोगों से पूछताछ कर घटने की जांच में जुट गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.