Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
LK Advani Hospitalized: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप क... Jailer 2 Box Office Collection Day 2: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, दो दिनों मे... India GDP Growth Rate 2026: IMF और विश्व बैंक के बाद सांख्यिकी मंत्रालय ने जताई उम्मीद, अगले 20 साल ... Always Keep Phone WiFi Off: घर से बाहर निकलते ही क्यों बंद कर देना चाहिए फोन का वाई-फाई? जानिए इसके ... Sharad Purnima 2026 Date: कब है शरद पूर्णिमा 2026? जानिए शुभ तिथि और इसका धार्मिक महत्व Delhi Police Neha Bora Case: संसद मार्ग थाने के बाहर पहुंचा लेफ्ट नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रतिनिध... Begusarai Ganga Erosion News: बेगूसराय में गंगा नदी के भीषण कटाव से 20 आशियाने नदी में समाए, लोगों प... Kupwara Infiltration Bid Foiled: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, केरन सेक्ट... Delhi High Court Voter List Case: मतदाता सूची से नाम हटने पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 ... Rekha Arya Domestic Violence Case: उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या के पारिवारिक विवाद में एसआईटी गठित...

Lucknow Shiva Sharma Murder Case: श्रद्धा दुबे का सहारनपुर से खौफनाक कनेक्शन, 90.59 लाख की साइबर ठगी में जब्त स्कोडा कार मॉडल के नाम रजिस्टर्ड

1

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में पुलिस की गिरफ्त से दूर चल रही 25 हजार रुपये की इनामी आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे का अब सहारनपुर से एक पुराना और बेहद खौफनाक कनेक्शन सामने आया है। सहारनपुर के साइबर क्राइम थाने में खड़ी एक स्कोडा कार (DL 6CM 3920) मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे के नाम पर ही रजिस्टर्ड पाई गई है। यह वही कार है जिसे साल 2024 में आयुष्मान योजना के नाम पर हुई 90.59 लाख रुपये की एक बड़ी साइबर ठगी की जांच के दौरान पुलिस ने जब्त किया था।

दिसंबर 2024 में आयुष्मान योजना के तहत बकाया बिलों के भुगतान का झांसा देकर परांकुर हॉस्पिटल के सर्जन डॉ. प्रभात कुमार वर्मा से 90.59 लाख रुपये की ठगी की गई थी। साइबर पुलिस ने इस मामले में लखनऊ निवासी मुख्य आरोपी अंकित जायसवाल समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। पड़ताल में सामने आया था कि अंकित ने ठगी की इसी अवैध रकम से दिल्ली के महिपालपुर में रजिस्टर्ड स्कोडा कार खरीदकर अपनी गर्लफ्रेंड श्रद्धा दुबे के नाम पर ट्रांसफर कराई थी। तब से यह लग्जरी कार पुलिस की कस्टडी में बंद है।

⚖️ श्रद्धा, उसकी बहन और ड्राइवर के खिलाफ गैर जमानती वारंट (NBW) जारी

शिवा हत्याकांड में आरोपियों पर शिकंजा कसते हुए लखनऊ पुलिस ने अदालत से उनके खिलाफ बड़ा कानूनी कदम उठाया है। शुक्रवार को लखनऊ की हजरतगंज थाना पुलिस ने अदालत में अर्जी दाखिल की थी, जिसके बाद कोर्ट ने 25 हजार की इनामी मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन और ड्राइवर दानिश के खिलाफ गैर जमानती वारंट (NBW) जारी कर दिया है। पुलिस की 10 अलग-अलग विशेष टीमें नेपाल सीमा और उससे सटे सभी जनपदों में फरार चल रहे इन आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं।

⏱️ केजीएमयू ट्रामा सेंटर से नेपाल भागने की पूरी टाइमलाइन आई सामने

हजरतगंज पुलिस की तफ्तीश में हत्या के ठीक बाद आरोपियों के भागने का पूरा रूट मैप बेपर्दा हो गया है। 9 अक्तूबर की रात करीब 9 बजे केजीएमयू (KGMU) ट्रॉमा सेंटर के बाहर कार में श्रद्धा, उसकी बहन और ड्राइवर दानिश मौजूद थे। जैसे ही डॉक्टरों ने चौथी मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए शिवा शर्मा की मौत की पुष्टि की, ये तीनों तुरंत मौके से फरार हो गए।

तीनों आरोपी चौक, पक्के पुल और सीतापुर के रास्तों से होते हुए बहराइच पहुँचे। 10 अक्तूबर की सुबह 6:20 बजे बहराइच के रुपईडीहा में कस्टम ऑफिस के पास अपनी कार पार्क करने के बाद वे पैदल ही नेपाल सीमा में दाखिल हो गए। नेपाल से मिले सीसीटीवी (CCTV) फुटेज में तीनों ई-रिक्शा और पैदल जाते हुए साफ नजर आ रहे हैं।

🔍 जेसीपी बबलू कुमार का बयान: हत्यारोपियों के खिलाफ मौजूद हैं पुख्ता इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य

संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) बब्लू कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बालू अड्डा स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट में घटना के वक्त शिवा, श्रद्धा, उसकी बहन और ड्राइवर मौजूद थे। शिवा को चौथी मंजिल से नीचे गिराए जाने के बाद आरोपी उसे पहले गोमतीनगर के मार्क्स हॉस्पिटल, फिर लोहिया और अंत में ट्रामा सेंटर लेकर पहुँचे थे।

जेसीपी बबलू कुमार के अनुसार, पुलिस के पास तीनों मुख्य आरोपियों के खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक, वैज्ञानिक और सीसीटीवी फुटेज जैसे तमाम पुख्ता साक्ष्य मौजूद हैं। पुलिस ने रुपईडीहा बॉर्डर के अलावा नेपाल जाने वाले अन्य वैकल्पिक और कच्चे रास्तों पर भी अपनी चौकसी और सतर्कता काफी बढ़ा दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.