लॉकअप में बदला सोनम का गेट अप, शिलॉन्ग पुलिस ने बाजार से खरीदकर दिए ये कपड़े, कहां है प्रेमी राज का ठिकाना?
राजा रघुवंशी मर्डर केस में शिलांग पुलिस गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है. राजा की पत्नी सोनम को 10×10 के पुलिस लॉकअप में रखा गया है. सोनम को सोने के लिए एक दरी दी गई है, जिसे वो जमीन पर बिछाकर सोती है और ओढ़ने के लिए एक चादर दी गई है.
जिस वक्त सोनम गाजीपुर में पुलिस को मिली थी, उस वक्त उसने काले रंग की टी शर्ट और काला लोअर पहन रखे थे. लेकिन अब लॉकअप में उसका गेट अप चेंज हो गया है. पुलिस ने शिलांग के बाजार से उसके लिए सफेद रंग की टी शर्ट और भूरे रंग की लोअर खरीदे हैं और उसे लाकर दिया है. ये कपड़े सोनम की डिमांड पर दिए गए हैं. साथ ही उसे नॉर्थ इंडियन खाना दिया जा रहा है. सुबह नाश्ता भी दिया जा रहा है.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.