Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ajay Devgn Highest Grossing Films: 'दृश्यम 3' की ताबड़तोड़ कमाई, क्या अजय देवगन की ये फिल्म तोड़ पाए... सऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच रियाद में अहम बैठक: मक्का डिफेंस पैक्ट एक्टिवेट, पाकिस्तान और तुर्की क... Food Inflation India: खाने-पीने की चीजों की महंगाई पर आरबीआई और अर्थशास्त्रियों की चेतावनी, क्या और ... WhatsApp Scam Alert Feature: वॉट्सऐप लाने जा रहा है स्कैम अलर्ट फीचर, अनजान नंबरों के फ्रॉड से बचाएग... Pitru Visarjan Amavasya 2026: पूर्वजों को समर्पित सर्वपितृ अमावस्या पर इस विधि से करें श्राद्ध और तर... Coloured Cities of India: भारत के इन 5 खूबसूरत शहरों को क्यों कहा जाता है रंगों के नाम से, जानिए इसक... Delhi Police ACP Promotion Controversy: जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में घिरे विवेक भगत, दिल्ली सरकार ने... Harmanpreet Kaur Resigns: हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी, तीनों फॉर्मेट ... Justice Nitin Sambre Appointed: जस्टिस डीके उपाध्याय के सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट होने के बाद जस्टिस ... West Bengal By-Election: नंदीग्राम और रेजीनगर पर महासंग्राम, बंगाल में बीजेपी के पहले राजनीतिक परीक्...

नीम के पेड़ के नीचे खड़ी थीं मां-बेटी, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दोनों की मौत

32

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में शुक्रवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली. जिले में तेज हवाओं के साथ बरसात देखने को मिली. साथ ही आकाशीय बिजली भी गिरी. जिले में दो जगहों पर आकाशीय बिजली गिरी. बिजली गिरने की पहली घटना में एक मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया. पहला हादसा गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के खीरी गांव में हुआ.

गांव में शाम करीब 5:30 बजे, मानकुंवर (36) और उनकी बेटी करिश्मा (11) अपने पति/पिता मनप्यारे कुशवाहा (37) के साथ खेत में सफाई कर रहे थे. अचानक बारिश शुरू होने पर तीनों एक नीम के पेड़ के नीचे खड़े हो गए, तभी उन पर आकाशीय बिजली गिरी. इस दर्दनाक हादसे में मानकुंवर और करिश्मा की मौके पर ही मौत हो गई. घायल मनप्यारे कुशवाहा घायल हो गए. उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

परिवार वालों को नहीं हो भरोसा

परिवार वालों ने बताया कि तीनों खेत में सफाई का काम कर रहे थे, तभी ये हादसा हो गया. जिला अस्पताल में मनप्यारे का इलाज किया जा रहा है. इस हादसे के बाद परिवार वाले बेहद हैरान है. उनको इस हादसे पर भरोसा ही नहीं हो पा रहा है. बता दें कि इसी दौरान बिजली गिरने की एक दूसरी घटना भी हुई. बिजली गिरने की ये दूसरी घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र के दिलनिया गांव में हुई.

मौसम विभाग ने जारी की थी ये चेतावनी

इसमें गांव के रामगोपाल अनुरागी की पत्नी बेवी अनुरागी घायल हो गईं. आपको ये भी बताते चलें कि मौसम विभाग की ओर से क्षेत्र में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई थी. इन घटनाओं ने एक बार फिर किसानों और ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

बारिश के दिनों में बिजली गिरने का बढ़ जाता है खतरा

जिला अस्पताल के डॉक्टर ने डॉ रोशन द्विवेदी ने बताया कि जिला अस्पताल में आकाशीय बिजली गिरने के केस आए. इसमें एक महिला और एक की बच्ची की मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं. घायलों का इलाज किया जा रहा है. गौरतलब है कि मॉनसून आने के साथ ही एक तरफ जहां बरसात शुरू हो जाती है, वहीं दूसरी तरफ बिजली गिरने का खतरा भी बढ़ जाता है. बारिश के दिनों में बिजली गिरने की घटनाएं बहुत बढ़ जाती हैं. यही नहीं बिजली गिरने से कई लोगों की मौत भी हो जाती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.