Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश

कहीं गर्मी ने दिखाए तेवर, कहीं ठंड देगी दस्तक तो कहीं होगी बेमौसम बारिश, जाने अपने राज्य के मौसम का हाल

38

अक्टूबर के महीने में आमतौर पर हल्की ठंड पड़नी शुरू हो जाती है लेकिन इस साल मानों जैसे ठंड दस्तक ही नहीं देगी। मौसम को देखते हुए ये कहा जा सकता है। दिल्ली में दिन के समय खिली तेज धूप के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली में सुबह के समय हल्की गुलाबी ठंड का भी एहसास हो रहा है, लेकिन दिन भर तेज धूप के कारण लोग बेहाल हैं। वहीं, बृहस्पतिवार को दिल्ली का AQI 200 के पार हो गया था। मानसून की वापसी के बाद यह सीजन का तीसरा दिन है, जब वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रहा।

दिल्ली के कई इलाकों का AQI 300 के पार यानी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया। मानसून की वापसी के बाद छह और सात अक्टूबर को 200 के पार यानी खराब श्रेणी में पहुंच गया था। इसके बाद हवा की गति बढ़ी और प्रदूषक कणों का बिखराव तेज हो गया। लिहाजा, प्रदूषण की स्थिति से राहत मिली, लेकिन बृहस्पतिवार को एक बार फिर से हवा ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गई।

मध्‍यप्रदेश में इतनी गति से चलेंगी हवाएं

मध्‍यप्रदेश में गुलाबी ठंड की दस्तक शुरू हो गई है। इसी के साथ आज से एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है। ऐसे में माना जा रहा है ​कि नवरात्रि के पहले एक बार फिर बादल छा सकते हैं। जिसके चलते कहीं-कहीं हल्की बूंदा-बंदूी हो सकती है। इससे एक बार फिर दिन के तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 15 अक्टूबर तक मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं आसमान में बादल छा सकते हैं। यही कारण है कि एमपी में हल्की बूंदी-बांदी के आसार हैं। हवाओं की गति की बात करें तो 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है।

उत्तर प्रदेश में भी अक्टूबर के महीने में लोगों को गर्मी झेलनी पड़ रही है और आने वाले दो दिनों तक यहां का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। बारिश के आसार बिल्कुल भी नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, 13 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। इसके साथ ही 14 अक्टूबर को भी पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वहीं, किसी भी हिस्से में बादल गरजने के साथ बिजली गिरने की भी कोई संभावना नहीं जताई गई है।

कश्मीर में 14 अक्टूबर से वर्षा और हिमपात के फिर आसार बन रहे हैं। यह सिलसिला घाटी के अधिकांश क्षेत्रों में 18 अक्टूबर तक जारी रहेगा। हिमपात के साथ कश्मीर के निचले क्षेत्रों में वर्षा भी होगी। जम्मू संभाग में किश्तवाड़ और मुगल रोड के ऊपरी क्षेत्रों में भी बर्फ गिर सकती है। इधर, गुरुवार को पूरे प्रदेश में आसमान साफ रहा। मौजूदा मौसम में कश्मीर के ऊपरी इलाके दो बार बर्फ की पतली चादर से ढक चुके हैं। बर्फबारी के चलते तापमान में भारी गिरावट आ गई है। इसके चलते समूची घाटी में ठंड अपना अहसास करा रही है। कश्मीर में नौ और दस अक्टूबर को पहाड़ों पर बर्फ गिरी थी।

पंजाब में ठंड ने दी दस्तक है, राज्य भर में शनिवार से मौसम फिर से बदलेगा। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है तो कुछ स्थानों पर रविवार वर्षा हो सकती है। अब सुबह शाम ठंडक का एहसास होने लगा है जबकि दोपहर को तेज धूप ही खिल रही है। वीरवार फरीदकोट जिले का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

अमृतसर का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस, पटियाला का 33 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बात लुधियाना की करें तो दो दिन पहले हुई वर्षा के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस का बदलाव देखने को मिला है।

बिहार झारखंड में पटना सहित प्रदेश का मौसम अगले तीन से चार दिनों तक आमतौर पर शुष्क बना रहेगा। इस दौरान तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा और वर्षा होने के भी आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अक्टूबर मध्य के बाद पछुआ के प्रभाव से तापमान में आंशिक गिरावट आने के साथ सुबह और शाम हल्की सिहरन की स्थिति बनने लगेगी। अभी प्रदेश के अधिकतर शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। तीन से चार दिन में प्रदेश के सभी भागों से मानसून की विदाई हो जाने की संभावना है। इस दौरान बादलों की आवाजाही व तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी।

यहां हुई जमकर बारिश

बता दें कि IMD के X हैंडल से मिली जानकारी के अनुसार, नीलेश्वरम (केरल) में 18 सेमी, मदुरै (तमिलनाडु) में 12 सेमी, धर्मस्थल (कर्नाटक) में 8 सेमी, चंपासारी (उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल) में 7 सेमी और खोवाई (त्रिपुरा) में 7 सेमी वर्षा दर्ज की गई है।
जम्मू-कश्मीर में हो रही बर्फबारी

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.