Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश

मनावर जनपद पंचायत सीइओ के स्वैच्छिक सेवानिवृति के आवेदन पर दो दिन में निर्णय ले शासन

58

इंदौर। मप्र हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने शासन से कहा है कि वह जनपद पंचायत सीईओ लक्ष्मणसिंह डिंडोर के स्वैच्छिक सेवानिवृति के आवेदन पर दो दिन में निर्णय ले। डिंडोर रतलाम ग्रामीण विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं। उनका कहना है कि कांग्रेस ने उन्हें टिकट देने का विश्वास दिलाया है। उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृति के लिए आवेदन दिया था, लेकिन शासन ने मंजूर नहीं किया। यही वजह है कि डिंडोर को हाई कोर्ट में याचिका दायर करना पड़ी।

वर्ष 2018 में भी मिला था टिकट

वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में भी लक्ष्मण सिंह को रतलाम ग्रामीण विधानसभा सीट से टिकट देने की बातें चली थीं। बताया जा रहा है कि टिकट तय भी हो गया था। उस वक्त काफी विरोध भी हुआ था। नामांकन दाखिल करने से पहले ही उनका टिकट बदल दिया। कांग्रेस ने थावर भूरिया को टिकट दे दिया यही वजह थी कि डिंडोर नौकरी में बने रहे। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने निर्वाचन से जुड़ा काम भी किया था। हालांकि, भाजपा ने इस पर आपत्ति भी दर्ज कराई थी। डिंडोर इस बार फिर टिकट की दौड़ में हैं।

निलंबित हो चुके हैं डिंडोर

डिंडोर मनावर के जनपद पंचायत सीईओ हैं। वे कांग्रेस के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस आधार पर उन्हें पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग ने निलंबित कर दिया था। वे रतलाम ग्रामीण क्षेत्र में सक्रिय हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.