Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ...

दूल्हे के मोबाइल पर दुल्हन ने भेजा मैसेज, मच गया बवाल, फिर लड़का बोला- ये निकाह मंजूर नहीं

32

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में दुल्हन के मैसेज के बाद दूल्हे ने शादी तोड़ दी. दुल्हन ने घर पर बारात आने के बाद दूल्हे को मैसेज किया कि वह किसी और से प्यार करती है. इसके बाद शादी में हंगामा हो गया और दूल्हे ने शादी तोड़ दी. शादी में दुल्हन के मैसेज को लेकर खूब हंगामा हुआ. जब दूल्हे ने शादी से इनकार किया तो दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे और बारातियों के साथ मारपीट कर दी और दूल्हे को जेल में बंद करा दिया.

दरअसल, ये मामला बिजनौर के नगीना से सामने आया है. नहटौर मार्ग पर बाधला गांव के वसीम की बारात नगीना के सुनहरी मस्जिद इलाके में आई थी. दुल्हन पक्ष ने बारात पहुंचने पर दूल्हे और बारातियों का काफी मान सम्मान के साथ स्वागत किया और खूब खातिरदारी की. जब दूल्हा वसीम सलामी की रस्म के लिए पहुंचा तो उसके मोबाइल पर दुल्हन हिना का एक मैसेज आया कि वह किसी और से मोहब्बत करती है. उसे निकाह कुबूल नहीं है.

दुल्हन को बताया चरित्रहीन

दुल्हन के मैसेज के बाद दूल्हे वसीम के होश उड़ गए. उसने अपने साथ आए रिश्तेदारों और दोस्तों को दुल्हन का मैसेज दिखाया और दुल्हन पक्ष के लोगों को बुरा भला कहते हुऐ बारात घर से वापस चलने को कहा. दुल्हन पक्ष के लोगों ने मैसेज पढ़कर कहा कि दुल्हन हिना मोबाइल नहीं रखती. ये मैसेज उसका नहीं है. इतना सुनते ही बाराती रहमान भड़क गया और दुल्हन पर चरित्रहीन होने का आरोप लगाते हुए उसके घर वालों को धोखेबाज बता दिया.

‘नीले ड्रम में पैक नहीं होना है’

दूल्हे ने कहा कि लड़की किसी और से प्यार करती है. मुझे निकाह मंजूर नहीं है. मुझे नीले ड्रम में पैक नहीं होना है. दूल्हे की बातें दुल्हन पक्ष के लोगों को अच्छी नहीं लगीं. उन्होंने दूल्हे वसीम और साथ आए रिश्तेदार बारातियों के साथ मारपीट शुरू कर दी और दूल्हे को एक कमरे में बंद कर दिया. इसके बाद दुल्हन के घर वालों ने पुलिस को बुलाकर कहा कि दूल्हे का कहना है कि वह पहले लड़की का टेस्ट लेगा. तभी विदाई होगी.

बिना दुल्हन के लौटी बारात

ऐसे में पुलिस मौके से दूल्हे को थाने ले गई और हवालात में बंद कर दिया. दूल्हे और दुल्हन पक्ष के कुछ लोग नगीना नगर पालिका चेयरपर्सन के पास पहुंचे. जहां दोनों पक्षों में समझौता इस बात पर हुआ कि दुल्हे और दुल्हन की सहमति बनती हो. तब ही दुल्हन की विदाई सही रहेगी, जिस पर दूल्हा और दुल्हन दोनों ने मना कर दिया. इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे को दिया सामान वापस किया और बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.