Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पिता का दोस्त ही निकला हैवान, 6 साल की मासूम के साथ रेप, आरोपी अरेस्ट

20

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ उसके पड़ोसी ने रेप किया. आरोपी युवक बच्ची के पिता का दोस्त बताया जा रहा है, जिसने बच्ची को घर में अकेला पाकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. बच्ची के माता-पिता दिहाड़ी मजदूर हैं और घटना वाले दिन शनिवार को काम पर गए हुए थे.

दोपहर में जब बच्ची के पिता घर लौटे, तो उन्होंने देखा कि बच्ची दर्द से कराह रही थी और उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था. पूछने पर बच्ची ने सहमते हुए बताया कि बगल वाले अंकल (पड़ोसी) घर आए थे और उन्होंने उसके साथ ‘गंदा काम’ किया. बच्ची ने यह भी बताया कि जब उसने चिल्लाने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी.

बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती

बच्ची की आपबीती सुनने के बाद पिता ने बिना देर किए पूरी घटना की जानकारी गीडा थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल बच्ची को इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तुरंत दबिश देनी शुरू कर दी.

एसपी नॉर्थ जितेंद्र श्रीवास्तव ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार शाम को ही आरोपी युवक अखिलेश को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने यह भी बताया कि गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

सदमे में पिता

पीड़ित बच्ची के पिता ने बताया कि आरोपी अखिलेश उनका दोस्त था और पड़ोस में ही रहता था. उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उनका दोस्त ऐसी जघन्य हरकत कर सकता है. पिता ने गहरे दुख के साथ कहा कि अखिलेश उनके घर अक्सर खाना खाने आता था, लेकिन उसने जो किया है, वह दोस्ती के नाम पर एक काला धब्बा है. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.