Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BJP MLA Slogan Viral: 'नरेंद्र मोदी अमर रहे' का नारा लगाकर घिरे सिंगरौली के भाजपा विधायक; जानें क्या... UPI Transaction Fee Rules: UPI से भुगतान पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क? व्यापारियों ने जताया विरोध, वित्त ... Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ... Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ...

चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पीछे की वजह

26

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में मेढ़की गांव है. यहां आपसी भाईचारे को बनाए रखने के लिए गांववालों ने एक अनोखा फैसला लिया है. गांव में चुगली करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे. अगर कोई ग्रामीण ऐसा करता पाया गया तो उसे 5,001 रुपये जुर्माना देना होगा. यह निर्णय गांववालों ने एक बैठक में आपसी सहमति से ली है.

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ समय से गांव का वातावरण खराब हो रहा था. छोटी-छोटी बातों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने से आपसी संबंधों में कड़वाहट बढ़ रही थी. इससे गांव में तनाव का माहौल बन गया था और कई बार विवाद की स्थिति भी पैदा हो जाती थी. इन परिस्थितियों को देखते हुए गांववालों ने सामूहिक रूप से ऐसा निर्णय लिया.

शराब पीकर हंगामा करने पर भी लगेगा जुर्माना

बैठक में यह भी तय किया गया कि गांव में होने वाले किसी भी सामाजिक या धार्मिक भोज में यदि कोई व्यक्ति शराब पीकर पहुंचता है और हंगामा करता है, तो उसके खिलाफ भी 5,001 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. ग्रामीणों का मानना है कि नशे की हालत में लोग अक्सर दूसरों के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां करते हैं, जिससे विवाद बढ़ता है.

गांव के धनराज साहू ने कहा कि यह निर्णय किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि पूरे गांव के हित में लिया गया है. उनका उद्देश्य चुगली और आपसी भड़काव की प्रवृत्ति को खत्म करना और शांतिपूर्ण वातावरण स्थापित करना है. ग्रामीणों के अनुसार, जब लोग एक-दूसरे की बातों को तोड़-मरोड़कर फैलाते हैं, तो अविश्वास पैदा होता है और सामाजिक रिश्ते कमजोर पड़ते हैं. ऐसे में आर्थिक दंड का प्रावधान एक उपाय के रूप में रखा गया है, ताकि लोग जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करें.

क्या बोले गांववाले?

गांव के बुजुर्गों ने भी इस निर्णय का समर्थन किया है. गांव के होरीलाल का कहना है कि पहले के समय में गांवों में आपसी संवाद और विश्वास मजबूत होता था, लेकिन अब चुगली और नशे की वजह से रिश्तों में दरार आ रही है. इसलिए सामूहिक सहमति से लिया गया यह फैसला गांव की एकता और शांति बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. ग्रामीणों को उम्मीद है कि इस सख्त नियम के बाद गांव में आपसी भाईचारा और सौहार्द फिर से मजबूत होगा और विवादों की घटनाएं कम होंगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.