Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मंडप पर दुल्हन ने देखी दूल्हे की दाढ़ी, तुरंत तोड़ दी शादी… फिर सबके सामने रख दी ये डिमांड

63

कभी-कभी शादी समारोह से बेहद अजीबोगरीब खबरें सामने आती हैं. कुछ ऐसी ही खबर उत्तर प्रदेश के सीतापुर से भी सामने आई है. यहां एक दूल्हा गाजे बाजे के साथ अपनी दुल्हनिया को लाने पहुंचा. लेकिन मंडप पर जैसे ही दुल्हन ने दूल्हे को देखा, उसका पारा चढ़ गया. उसने शादी ही तोड़ दी. वजह थी दूल्हे की दाढ़ी. दुल्हन क्लीन शेव दूल्हे से शादी करना चाहती थी. लेकिन यहां दूल्हे राजा बिना शेव करवाए ही शादी के लिए पहुंच गए थे.

इसके बाद खूब हंगामा हुआ. दुल्हन को समझाने की तमाम कोशिशें की गई, मगर वो न मानी. वो अपनी जिद पर अड़ी रही. नतीजा ये हुआ कि दूल्हे को बिना दुल्हन ही बारात वापस ले जानी पड़ी. जानकारी के मुताबिक, पिसावां के रहने वाले ननक्के ने अपनी बेटी अनीता की शादी हरदोई के मिहीपुर गांव निवासी राम गुलाम के बेटे विमल से तय की थी. विमल दिल्ली में स्पोर्ट कंपनी में सिलाई का काम करता है और उसकी 35 हजार रुपए सैलरी है.

गाजे बाजे के साथ पहुंची बारात

7 जून शाम को दूल्हे राजा बारात के साथ दुल्हन के घर पहुंचे. घरातियों ने बारातियों का स्वागत किया. जनवासे पर बारातियों को नाश्ता कराया गया. घरातियों ने डीजे, लाइट, खाना, और गिफ्ट सभी के इंतजाम कर रखे थे. इसके बाद द्वार पूजा का कार्यक्रम शुरू हुआ.

‘दाढ़ी वाले युवक से शादी नहीं करूंगी’

बारी आई वरमाला की. दुल्हन को जैसे ही स्टेज पर लाया गया. उसने शादी से इनकार कर दिया. यह सुनकर सभी हैरान रह गए. फिर दुल्हन ने कहा- मैं दाढ़ी वाले लड़के से शादी नहीं करूंगी. मुझे क्लीन शेव दूल्हा चाहिए. दुल्हन की बात सुनकर हर कोई हतप्रद था.

दूल्हा बिना दुल्हन के शादी से वापस लौटा

लड़के वालों ने समझाने का प्रयास किया कि शादी के बाद दूल्हा दाढ़ी कटवा देगा, लेकिन लड़की अड़ी रही. उसने शादी से इनकार कर दिया और वहां से चली गई. इसके बाद दूल्हा और बाराती बिना शादी किए वापस लौट आए. पुलिस को भी सूचना दी. थाने में दोनों पक्षों को बुलाया गया. वहां समझौते का प्रयास किया गया. लेकिन वहां भी बात न बनी.

दुल्हन पक्ष ने किया कुछ और ही दावा

दाढ़ी के लिए शादी कैंसल करने का दावा तो दूल्हा पक्ष ने किया था. लेकिन दुल्हन पक्ष का कुछ और ही कहना था. दुल्हन के पिता ननक्के ने बताया- बाराती शराब के नशे में धुत थे. पूजा के दौरान दूल्हे के पिता ने दहेज में अतिरिक्त मांग करते हुए बाइक की डिमांड रख दी, जिस पर हमारे परिवार ने मांग पूरी करने में असमर्थता जताई. इस पर लड़के वालों ने पक्ष आक्रोशित हो गया. इतनी ही नहीं शादी से पहले वर पक्ष ने दूल्हे के नाम पर 10 बीघा जमीन होने का दावा किया गया था, जो दावा झूठा निकला. उसके नाम कोई जमीन नहीं थी. वहीं, अब यह शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.