Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बिहार में मकान या दुकान बनवाना हुआ आसान, कैबिनेट ने दी 'बिहार भवन उपविधि-2026' को मंजूरी— 30 दिन में... लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में 'शगुन'! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्य... सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक आतंक, मामूली कट मारने के विवाद पर युवक पर 700 टांके और कटी उंगलियां जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की 'रामायण', 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प

तिलक वर्मा ने शर्ट उठाकर मनाया अर्धशतक का जश्न, दिखाया माता-पिता को समर्पित टैटू

51

एशियाई खेलों खिताब के प्रबल दावेदार भारतीय क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को हांगझोउ में सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 9 विकेट से रौंदकर पुरुष क्रिकेट के फाइनल में जगह बनाकर पदक सुनिश्चित किया। इस दौरान भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा ने तेज तर्रार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए भारत को जीत दिलाने में मदद की। इसी के साथ ही जब उन्होंने टी20 में अपना अर्धशतक पूरा किया तो खास अंदाज में जश्न मनाया।

वर्मा ने 25 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरी किया। इसके बाद उन्होंने भावनात्मक जश्न मनाते हुए अपनी शर्ट उठाकर अपने माता-पिता को समर्पित टैटू दिखाया। इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रही है।

मैच की बात करें तो भारतीय कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया और गेंदबाजों ने इसे सही साबित करते हुए बांग्लादेश को 20 ओवर में नौ विकेट पर 96 रन के स्कोर पर रोक दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने पहले ओवर में ही यशस्वी जायसवाल का विकेट गंवा दिया जो खाता भी नहीं खोल पाए। कप्तान और सलामी बल्लेबाज गायकवाड़ (26 गेंद में नाबाद 40, चार चौके, तीन छक्के) और तिलक वर्मा (26 गेंद में नाबाद 55, दो चौके, छह छक्के) ने इसके बाद 97 रन की अटूट साझेदारी करते हुए भारत को आसान जीत दिला दी।

भारत स्वर्ण पदक के मुकाबले में शनिवार को पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से भिड़ेगा। इससे पहले साई किशोर भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 12 रन देकर तीन विकेट चटकाए। वाशिंगटन सुंदर ने भी 15 रन देकर दो विकेट हासिल किए। अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई और शाहबाज अहमद को भी एक-एक विकेट मिला। गायकवाड़ और वर्मा ने छोटे मैदान पर अधिकांश रन बाउंड्री से बटोरे। बांग्लदेश के गेंदबाजों के पास गायकवाड़ और वर्मा का कोई जवाब नहीं था जिन्होंने शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.