Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर में भव्य कलश यात्रा में की वर्चुअल सहभागिता, भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे में बिछेगी चौथी रेल लाइन, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे को मिली बड़ी मंजू... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह...

हाउसफुल 5 में एक्ट्रेसेस का किरदार देख, मेकर्स पर भड़के लोग, कहा- केवल ग्लैमर के लिए रखा है

29

कॉमेडी की फेमस फ्रेंचाइजी हाउसफुल की पांचवीं किस्त हाल ही में रिलीज हुई है. लोगों ने इस फिल्म से काफी उम्मीद लगाई हुई थी, हालांकि फिल्म को लोगों का मिला-जुला रिएक्शन मिल रहा है. लेकिन, इसी बीच फिल्म के रिलीज होने के कुछ दिन बाद ही लोगों ने इस फिल्म में एक्ट्रेस को सिर्फ अट्रैक्शन के तौर पर दिखाए जाने को लेकर काफी नाखुश भी दिखे है. हाल ही में ऑडियंस ने सोशल मीडिया पर इसके बारे में पोस्ट शेयर की है

6 जून को सिनेमाघरों में हाउसफुल 5 रिलीज हुई, जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. इस फिल्म मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें काफी फेमस सितारे मौजूद हैं. हालांकि, जहां कुछ लोगों को इस फिल्म ने हंसा-हंसा कर लोटपोट करवा दिया, वहीं कई सारे लोगों ने इस फिल्म को लेकर नेगेटिव फीडबैक भी दिया है. वहीं फिल्म की कमाई की बात करें, तो हाउसफुल 5 ने 23 करोड़ रुपए से शानदार ओपनिंग की है.

ग्लैमर के लिए हैं एक्ट्रेसेस

फिल्म में नरगिस फाखरी, जैकलीन फर्नांडिस, चित्रांगदा, सौंदर्या शर्मा और सोनम बाजवा एक्ट्रेस के तौर पर दिखी हैं. लोगों का मानना है कि फिल्म में सभी एक्ट्रेस को केवल ग्लैमर के तौर पर ही रखा गया है. यहां तक की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि सौंदर्या शर्मा के साथ फिल्म में सबसे खराब किया गया है कि उन्हें सिर्फ शुरू से लेकर आखिर तक सेक्सुलाइजेशन के लिए रखा गया है.

Housefull 5 Review

ऑब्जेक्टिफिकेशन हुआ है

वहीं दूसरे यूजर ने इस फिल्म को हाउसफुल फ्रेंचाइजी की सबसे बेकार किस्त बताई है. कुछ लोगों ने फिल्म को मस्ती फिल्म की फ्रेंचाइजी से कंपेयर कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, फिल्म की कहानी गड़बड़ थी, लेकिन सबसे बुरी बात है कि फिल्म में एक्ट्रेसेस का ऑब्जेक्टिफिकेशन किया गया है. हालांकि, कई लोगों ने फिल्म को लेकर काफी पॉजिटिव रिव्यू भी दिया है. फिल्म की बात करें, तो इसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, नाना पाटेकर जैसे कई कलाकार शामिल हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.