Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

सीमेंट के खंभों से लदा ट्रक ऑटो रिक्शा पर पलटा, सात की मौत

109

रीवा : मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश सीमा पर रीवा जिले के सोहागी पहाड़ी में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां सीमेंट के खंभों से लदा एक ट्रक ऑटो रिक्शा पर पलट गया। हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और दो घायल हो गए। घटना गुरुवार दोपहर करीब 12.30 बजे हुई, जिसकी पुष्टि रीवा जिले की तहसील त्योंथर के सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) उदित मिश्रा ने की।

एसडीएम उदित ने बताया, “प्रयागराज से यात्रियों को लेकर लौट रहे ऑटो रिक्शा को रीवा की ओर जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। छह शवों को त्योंथर अस्पताल ले जाया गया, जबकि चार घायलों को रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज रेफर करने से पहले गंगेव अस्पताल ले जाया गया। घायलों में से एक की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या सात हो गई।” अधिकारी दुर्घटना के सही कारण का पता लगाने और पीड़ितों की पहचान करने के लिए अपनी जांच जारी रखे हुए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटना उस समय हुई जब ट्रक ने ऑटो-रिक्शा को ओवरटेक करने और एलिवेटेड रोड के एक संकरे हिस्से से गुजरने का प्रयास किया। ऑटो में सवार एक पुरुष, एक महिला और दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित मऊगंज जिले के नई गढ़ी के निवासी थे और गंगा में पवित्र स्नान करने के बाद घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि ऑटो-रिक्शा में कम से कम आठ लोग सवार थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.