Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पहाड़ी राज्यों में बारिश, राजस्थान में लू; जानें दिल्ली-NCR समेत इन 8 राज्यों का मौसम

39

देश में मौसम लोगों को कंफ्यूज कर रहा है. आधा मई गुजर चुका है, लेकिन अभी भी कई राज्यों में गर्मी की तपिश नहीं पहुंची. वहीं कई राज्यों में प्री मानसून की बारिश के साथ भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है. इन दिनों भयानक रूप से तपने वाले उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में मौसम ज्यादातर सुहाना ही रहा. वहीं जम्मू कश्मीर से लेकर पश्चिम राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर में रह रहकर लू की स्थिति बन जा रही है.

भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक देश में ऐसा ही मौसम आगामी 10 दिनों तक बना रह सकता है. मौसम की गतिविधियों पर नजर रखने वाली वेबसाइट स्काइमेट वेदर के मुताबिक इस समय हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के उत्तरी गंगीय क्षेत्र में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इसी प्रकार दक्षिण गुजरात से लगते उत्तर-पूर्व अरब सागर पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण देखा जा रहा है.

पहाड़ी राज्यों में बारिश की आशंका

इन परिस्थितियों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में 20 मई तक गरज के साथ बारिश हो सकती है. इसी प्रकार उत्तराखंड समेत समूचे उत्तर-पश्चिम भारत में भी गरज के साथ हल्की बारिश और आंधी तूफान की आशंका है. यह स्थिति 24 मई तक रह सकती है. उधर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले दो दिनों तक बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार हैं. उत्तराखंड में ओलावृष्टि और बारिश की स्थिति 24 मई तक बनी रह सकती है. उधर, राजस्थान के बड़े हिस्से में आज धूल भरी आंधी चलने की संभावना है.

दिल्ली-एनसीआर में छाए रहेंगे बादल

वहीं अगले चार दिनों तक भीषण गर्मी के साथ यहां लू चल सकती है. मौसम विभाग के दिल्ली केंद्र से जारी ताजा बुलेटिन के मुताबिक सोमवार और मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर के आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. इस दौरान कुछेक स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है. इन दोनों दिनों में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. इसी प्रकार न्यूनतम तापमान भी 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं. हालांकि यूपी में मौसम बदलने की पूरी उम्मीद है. यहां प्री मौसम की गतिविधियों की वजह से लोगों को भीषण गर्मी और लू से थोड़ी राहत मिल सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.